{"_id":"5f5be3722fca060b7d62c00b","slug":"donald-trump-granted-tiktok-until-15th-september-to-deal-with-american-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक को अमेरिकी कंपनी से डील करने के लिए 15 सितंबर तक दी मोहलत ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक को अमेरिकी कंपनी से डील करने के लिए 15 सितंबर तक दी मोहलत
Sat, 12 Sep 2020 02:22 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:22 AM IST
विज्ञापन
tiktok
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन की टिकटॉक के लिए उसके अमेरिकी परिचालन को बंद करने या उसे किसी अमेरिकी कंपनी को बेचने की अंतिम तिथि 15 सितंबर से आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। ट्रंप ने पिछले महीने एक कार्यकारी आदेश जारी कर चीनी कंपनी के सामने अपने अमेरिकी परिचालन का मालिकाना हक बदलकर स्थानीय कंपनी को देने या बंद करने के लिए 15 सितंबर तक का समय दिया था।
विज्ञापन
टिकटॉक पर चीन की इंटरनेट कंपनी बाइटडांस का मालिकाना अधिकार है। बाइटडांस की माइक्रोसॉफ्ट के साथ टिकटॉक को खरीदने की बातचीत चल रही है। इस बीच ट्रंप ने कहा, मैं अंतिम तिथि आगे नहीं बढ़ा रहा हूं, यह 15 सितंबर ही रहने वाली है। एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, हम देखेंगे कि क्या होता है, या तो यह बंद होगी या वे इसे बेचेंगे। बता दें कि भारत टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश है। उसने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए 100 से अधिक और चीनी एप को भी प्रतिबंध किया है।
विज्ञापन
चीन ने जताया विरोध
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा टिकटॉक को बेचने की अंतिम तिथि नहीं बढ़ाए जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा कि अमेरिकी कोशिशें खास कंपनियों पर अत्याचार करने के लिए अपनी राष्ट्रीय ताकत का दुरुपयोग करने की है। लिजियन ने कहा, अमेरिका की ऐसी किसी भी कोशिश का चीन विरोध करता है।
विज्ञापन