फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump give relief to TikTok from ban by issuing an executive order

Donald Trump: ट्रंप कार्यकारी आदेश जारी करके टिकटॉक को देंगे पाबंदी से राहत, ऐसे भी चलता रह सकता है एप

Sun, 19 Jan 2025 10:44 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 19 Jan 2025 10:44 PM IST
सार

ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, वह टिकटॉक बंद नहीं होने देंगे। उन्होंने लिखा कि कार्यकारी आदेश के बाद एप का संचालन अस्थायी तौर जारी रह सकता है।

विज्ञापन
Donald Trump give relief to TikTok from ban by issuing an executive order
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

टिकटॉक एप बंद होने के कुछ ही देर बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर जारी एक पोस्ट में लिखा, सेव टिकटॉक। इसके साथ ही साफ कर दिया कि सोमवार को पद संभालते ही वह चीनी स्वामित्व वाली इस एप पर प्रतिबंध लागू होने की अवधि को बढ़ाने वाला कार्यकारी आदेश जारी कर देंगे। उन्होंने ये संकेत भी दिए अमेरिका यह एप चलाने वाली कंपनी बाइटडांस का आंशिक स्वामित्व ले सकता है, जिससे स्वामित्व पूरी तरह बेचे बिना भी यह एप अपना संचालन जारी रख सकता है।

विज्ञापन


ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, वह टिकटॉक बंद नहीं होने देंगे। उन्होंने लिखा कि कार्यकारी आदेश के बाद एप का संचालन अस्थायी तौर जारी रह सकता है। वहीं, निषेध लागू होने की अवधि बढ़ने के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर किसी समझौते पर पहुंचा जा सकेगा। ट्रंप ने यह प्रस्ताव भी रखा है कि अमेरिका एक संयुक्त उद्यम के हिस्से के रूप में टिकटॉक में 50फीसदी स्वामित्व की स्थिति ले सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने समझाया, इस प्रस्ताव का मतलब है कि मूल कंपनी बाइटडांस के साथ सहयोग हो सकता है या नए मालिकों के साथ, जो अमेरिका और हमारे चुने किसी भी खरीद के बीच स्थापित किए जाएंगे। वहीं, ट्रंप प्रशासन में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का पद संभालने जा रहे माइक वाल्ट्ज ने भी ऐसे संकेत दिए कि हो सकता है कि टिकटॉक को चीनी स्वामित्व बेचना न पड़े। उन्होंने कहा, फायरवॉल के जरिये यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं कि अमेरिकियों का डाटा देश में ही सुरक्षित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed