फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump forgives to 15 people including those guilty of Russian investigation

ट्रंप ने रूसी जांच के दोषियों समेत 15 लोगों को दी माफी

Thu, 24 Dec 2020 02:43 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 24 Dec 2020 02:43 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump forgives to 15 people including those guilty of Russian investigation
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

20 जनवरी को राष्ट्रपति कार्यालय छोड़ने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने 15 लोगों को माफी दे दी है। इस माफी में रिपब्लिकन पार्टी के कुछ सदस्य, 2016 के चुनाव में रूसी दखल संबंधी रॉबर्ट मुलर की जांच में दोषी पए गए दो अधिकारी और 2007 में बगदाद नरसंहार के दोषी पूर्व सरकारी ठेकेदार भी शामिल हैं। इन माफीनामों को उनके प्रतिद्वंद्वी पक्षपाती कार्रवाई के तौर पर देख रहे हैं।

विज्ञापन


अपने कार्यकाल के अंतिम समय में ये कार्रवाईयां बताती हैं कि राष्ट्रपति निष्ठावान लोगों को उपकृत करने के लिए अपनी कार्यकारी शक्तियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ट्रंप ने रूस के उन दो अधिकारियों को भी माफ कर दिया है जिन पर 2016 के चुनाव में रिपब्लिकन प्रत्याशी को फायदा पहुंचाने का दोषी अमेरिका के प्रमुख वकील रॉबर्ट मुलर ने पाया था।
विज्ञापन



इनमें ट्रंप के पूर्व सलाहकार जॉर्ज पापाडोपोलस अमेरिकी सांसद डंकन हंटर और क्रिस कोलिंस भी शामिल हैं। पापाडोपोलस को 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूसी साजिश की जांच का दोषी पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंटर को अभियान कार्यक्रमों की राशि चुराने और इसका इस्तेमाल दोस्तों के साथ घूमने और बेटी की बर्थडे पार्टी खर्च करने के मामले में 11 महीने की सजा हुई थी। ट्रंप ने इराकी नागरिकों पर गोलीबारी करने वाले सरकारी ठेकेदार को भी माफी दे दी है। 

असांजे पर नहीं लिया फैसला
इन माफी में विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे शामिल नहीं हैं। जबकि संयुक्त राष्ट्र और असांजे की पार्टनर ने राष्ट्रपति से माफी की अपील की थी।

अलबत्ता, ट्रंप ने न्यूयॉर्क के पूर्व प्रतिनिधि क्रिस कोलिंग को माफ कर दिया है जिन्होंने एक छोटी दवा कंपनी के दवा परीक्षण में विफल रहने के बाद अपने बेटे व अन्य को शेयर बाजार में होने वाले 8 लाख डॉलर के नुकसान से बचाने में मदद की थी।

माइकल फ्लिन को पहले ही दी माफी
पिछले महीने के अंत में, ट्रंप ने अपने पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन को माफी दे दी थी, जो मुलर की जांच के संबंध में भी आरोपी पाए गए थे। ट्रंप ने उन्हें माफी तब प्रदान की जब न्याय मंत्रालय फ्लिन के विरुद्ध अपना मामला वापस लेने की मांग कर रहा था। उन्हें रूसी राजदूत के साथ अपने संपर्कों को लेकर एफबीआइ से झूठ बोलने के लिए दोषी ठहराया गया था।

कोविड-19 राहत बिल पर हस्ताक्षर न करने के संकेत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए संसद में पारित किए गए 900 अरब डॉलर के महामारी राहत पैकेज की निंदा की और संकेत दिया कि वह संभवत: इस पर दस्तखत नहीं करेंगे। ट्रंप ने ट्वीट किए एक वीडियो में कहा कि विधेयक में विदेशों को बहुत अधिक धन देने की बात की गई है, लेकिन इसमें अमेरिकियों के लिए पर्याप्त धन की व्यवस्था नहीं है।

बाइडन ने किया कोरोना राहत प्रयास बढ़ाने का वादा
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि कांग्रेस द्वारा पारित कोरोना राहत पैकेज देश की परेशानियों को दूर करने की दिशा में महज पहला कदम और एक शुरुआती राशि है। उन्होंने कहा, 2021 की शुरुआत में वे एक योजना का प्रस्ताव देंगे, जिसमें कांग्रेस को दमकलकर्मियों, पुलिस, अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मियों और लाखों कामकाजी परिवारों की और मदद करने को कहा जाएगा।

ट्रंप की आव्रजन नीतियां पलटने में समय लगेगा : बाइडन
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि देश के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आव्रजन संबंधी कदमों को वापस लेने में कुछ महीनों का समय लगेगा। बाइडन ने अपनी चुनाव प्रचार मुहिम में इन कदमों को शीघ्र वापस लेने की बात की थी, लेकिन अब उन्होंने कहा है कि इसमें कुछ महीनों का समय लगेगा।


उन्होंने कहा, इस मामले में बहुत जल्दबाजी करने से सीमा पर नया संकट पैदा हो सकता है। बाइडन ने ट्रंप द्वारा लागू किए गए शरण संबंधी प्रतिबंधों में ढील देने का वादा करते हुए कहा, ‘इसमें संभवत: छह माह का समय लग सकता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed