फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump fires top American election cybersecurity official who defended validity of votes

राष्ट्रपति चुनाव को सुरक्षित बताना पड़ा अमेरिकी अधिकारी को भारी, ट्रंप ने किया बर्खास्त

Wed, 18 Nov 2020 12:20 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 18 Nov 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump fires top American election cybersecurity official who defended validity of votes
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गृह मंत्रालय के उस शीर्ष अधिकारी को बर्खास्त कर दिया है, जिसने पिछले सप्ताह कहा था कि तीन नवंबर को हुए राष्ट्रपति पद का चुनाव अमेरिका के इतिहास में सबसे सुरक्षित चुनाव है।

विज्ञापन


ट्रंप ने इन चुनावों में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कई राज्यों में मुकदमे दर्ज कराए हैं, लेकिन वह अपने दावों को पुख्ता करने के लिए कोई सबूत मुहैया नहीं करा सके। ट्रंप ने मंगलवार को ट्वीट किया कि उन्होंने गृह मंत्रालय में ‘साइबरसिक्योरिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी’ (सीआईएसए) के निदेशक क्रिस्टोफर क्रेब्स को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन



ट्वीट कर फिर दोहराई चुनावों में धांधली की बात
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, 2020 चुनाव की सुरक्षा को लेकर क्रिस क्रेब्स का हालिया बयान बिल्कुल गलत है। चुनाव में व्यापक स्तर पर अनियमितताएं और धोखाधड़ी हुईं, मृत लोगों के मतों की गणना की गई, चुनाव प्रहरियों को मतदान केंद्रों में जाने की अनुमति नहीं दी गई, वोटिंग मशीन में खामियां थीं, जिसके कारण ट्रंप के लिए दिए गए मत (निर्वाचित राष्ट्रपति जो) बाइडन के खाते में चले गए। ट्रंप ने कहा, इसलिए क्रिस क्रेब्स को ‘साइबरसिक्योरिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी’ के निदेशक पद से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्यधारा की मीडिया ने बाइडन को राष्ट्रपति पद के चुनाव का विजेता घोषित किया है, लेकिन ट्रंप ने अपनी हार स्वीकार करने से इनकार कर दिया है और दावा किया है कि चुनाव में उनकी जीत हुई है।

अधिकारी को बर्खास्त करने की हुई निंदा
‘साइबरसिक्योरिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी’ समेत ‘इलेक्शन इंफ्रास्ट्रक्चर गर्वनमेंट कोऑर्डिनेटिंग कौंसिल (जीसीसी)’ के सदस्यों ने 12 नवंबर को बयान जारी किया था कि तीन नवंबर को हुआ चुनाव अमेरिका के इतिहास में सबसे सुरक्षित चुनाव है।


‘सीनेट साइबरसिक्योरिटी कॉकस’ के सह-अध्यक्ष एवं सांसद मार्क वार्नर और ‘हाउस परमानेंट सेलेक्ट कमेटी ऑन इंटेलिजेंस’ के अध्यक्ष एवं सांसद एडम शिफ समेत कई सांसदों ने क्रेब्स को बर्खास्त किए जाने की निंदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed