फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump elon musk mass buyout scheme blocked by us federal judge

US: सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की मस्क की योजना पर अदालत की रोक, स्कीम की वैधता पर उठे सवाल

Fri, 07 Feb 2025 09:59 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 07 Feb 2025 09:59 AM IST
सार

एलन मस्क के सरकारी दक्षता विभाग ने बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के लिए एक योजना पेश की थी, जिसमें कर्मचारियों को इस्तीफा देने के बदले आठ महीने का वेतन समेत कई अन्य सुविधाएं देने का एलान किया गया है।

विज्ञापन
Donald Trump elon musk mass buyout scheme blocked by us federal judge
ट्रंप के साथ मस्क - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका में संघीय कर्मचारियों को बड़े पैमाने पर नौकरी से निकालने की एलन मस्क की योजना पर एक संघीय अदालत के जज ने फिलहाल रोक लगा दी है। मैसाच्युसेट्स के एक न्यायाधीश ने यह रोक लगाई है। मस्क की योजना की समयसीमा गुरुवार को खत्म हो गई, लेकिन अब अदालत ने इसे सोमवार तक बढ़ा दिया है। उल्लेखनीय है कि एलन मस्क, डोनाल्ड ट्रंप की सरकार में सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) नामक स्वतंत्र इकाई के प्रभारी हैं। इस विभाग को सरकार के खर्चों को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी दी गई है।  
विज्ञापन


कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बदले दी जा रहीं सुविधाएं
एलन मस्क के सरकारी दक्षता विभाग ने बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के लिए एक योजना पेश की थी, जिसमें कर्मचारियों को इस्तीफा देने के बदले आठ महीने का वेतन समेत कई अन्य सुविधाएं देने का एलान किया गया है। मस्क ने कहा है कि या तो कर्मचारी योजना का फायदा उठाकर नौकरी से रिटायर हो जाएं या फिर उन्हें भविष्य में नौकरी से निकाला जा सकता है। सरकार की इस योजना के खिलाफ अमेरिका के श्रमिक संघों ने अदालत का रुख किया। जहां मैसाच्युसेट्स की संघीय अदालत के जज जॉर्ज ओ टूल ने योजना पर रोक लगा दी है और मामले की सुनवाई करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


अब तक 40 हजार से ज्यादा कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का कहना है कि अब तक रिटायरमेंट स्कीम का फायदा उठाते हुए 40 हजार से ज्यादा कर्मचारियों ने इस्तीफा देने का फैसला किया है। श्रमिक संघ और डेमोक्रेट सांसद इस योजना का विरोध कर रहे हैं और उन्होंने योजना की वैधता को चुनौती दी है। वहीं सरकार के फैसलों और बड़ी संख्या में कर्मचारियों को नौकरी से हटाए जाने के चलते अमेरिकी सरकार के कई विभागों का कामकाज बुरी तरह से बाधित हो गया है। इनमें शिक्षा विभाग, खुफिया विभाग और अंतरराष्ट्रीय मदद करने वाले USAID जैसे विभाग शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि यूएसएआईडी के वैश्विक कार्यबल को 10 हजार से घटाकर सिर्फ 300 कर दिया गया है। ट्रंप प्रशासन को इसे लेकर विरोध भी खूब झेलना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed