फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump declared United States will not pay For Prince Harry and Meghan Markle security

कोरोना वायरस: प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के अमेरिका शिफ्ट होने पर बोले ट्रंप- हम नहीं उठाएंगे सुरक्षा का खर्च

Mon, 30 Mar 2020 09:12 AM IST
अपूर्वा राय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 30 Mar 2020 09:12 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump declared United States will not pay For Prince   Harry and Meghan Markle security
प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

कोरोना के संक्रमण में लगातार वृद्धि देखते हुए ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस हैरी (Prince Harry) और उनकी पत्नी मेगन मर्केल (Meghan Markle) हाल ही में कनाडा से कैलिफोर्निया में शिफ्ट हो गए हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को यह साफ कर दिया कि प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की सुरक्षा का भुगतान अमेरिका नहीं करेगा।

विज्ञापन


ट्रंप ने रविवार को कहा कि प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल कैलिफोर्निया शिफ्ट हुए हैं, तो ये अच्छी बात है। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करते हुए कहा कि ''मैं यूनाइटेड किंगडम और महारानी एलिजाबेथ का प्रशंसक हूं। रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि शाही परिवार से अलग हो चुके प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल कनाडा में बस चुके हैं। अब खबर है कि दोनों ने कनाडा छोड़ दिया है और अमेरिका आ गए हैं। लेकिन मैं ये बता देना चाहता हूं अमेरिका उनकी सुरक्षा पर कोई खर्च नहीं करने वाला। उन्हें खुद इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी।''
विज्ञापन

 

प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने बीते आठ जनवरी को इंस्टाग्राम पर घोषणा की थी कि वे शाही परिवार के दायित्वों से मुक्त होंगे और अपना ज़्यादातर समय उत्तरी अमेरिका में बिताएंगे। प्रिंस हैरी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पोते हैं। ब्रिटिश राज सिंहासन के लिए वे अपने पिता प्रिंस चार्ल्स, भाई प्रिंस विलियम और उनके तीन बच्चों के बाद छठे नंबर के दावेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका से पहले कनाडा की सरकार ने भी प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की सुरक्षा का खर्च उठाने से मना कर दिया था।

बता दें मई 2018 में प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की विंडसर कैसल में शादी हुई थी। ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने अपने पोते प्रिंस हैरी और उनकी पत्नीन मेगन मर्केल को ससेक्स के ड्यूक और डचेस का खिताब दिया। प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्केल ने 5 मई में बेटे को जन्म दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed