फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Donald Trump Commerce Minister accuses China's AI model DeepSeek, says - made from stolen American technology

US: चीन के एआई मॉडल डीपसीक पर डोनाल्ड ट्रंप के वाणिज्य मंत्री का आरोप, कहा- चोरी की अमेरिकी तकनीक से बनाया गया

Mon, 03 Feb 2025 08:07 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Mon, 03 Feb 2025 08:07 AM IST
सार

ट्रंप प्रशासन में वाणिज्य सचिव नामित हॉवर्ड लुटनिक का कहना है कि चीन ने एआई मॉडल डीपसीक को बनाने के लिए अमेरिकी तकनीक को चुराया। साथ ही एनवीडिया चिप के लिए अमेरिका के निर्यात नियंत्रणों को दरकिनार किया। 

विज्ञापन
Donald Trump Commerce Minister accuses China's AI model DeepSeek, says - made from stolen American technology
हॉवर्ड लुटनिक और डीपसीक - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका ने चीन के एआई मॉडल डीपसीक को लेकर नया आरोप लगाया है। ट्रंप प्रशासन में वाणिज्य सचिव नामित हॉवर्ड लुटनिक का कहना है कि चीन ने एआई मॉडल डीपसीक को बनाने के लिए अमेरिकी तकनीक को चुराया। साथ ही एनवीडिया चिप के लिए अमेरिका के निर्यात नियंत्रणों को दरकिनार किया। 

विज्ञापन


सीनेट में सुनवाई के दौरान लुटनिक ने आरोप लगाया कि डीपसीक बड़ी मात्रा में एनवीडियो चिप्स खरीदकर और मेटा के खुले मंच से डाटा का उपयोग करके कम लागत पर अपने एआई मॉडल को विकसित कर सकता था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं चीन को लेकर नकारात्मक सोच रखता हूं। चीन केवल अपने बारे में सोचता है और हमें नुकसान पहुंचाना चाहता है। इसलिए हमें खुद को बचाने की जरूरत है। हमें अपने नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए काम करने की जरूरत है। हमें चीन की मदद करना बंद कर देनी चाहिए। डीपसीक मेटा के प्लेटफार्म पर निर्भर है। एनवीडिया के चिप्स चीन के डीपसीक मॉडल को आगे बढ़ाते हैं। यह खत्म होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले लुटनिक ने उद्योग और सुरक्षा ब्यूरो (बीआईएस) के निर्यात नियंत्रण और शुल्कों को बेहतर करके लागू करने की बात कही थी। ऐसा इसलिए कहा गया था ताकि चीन को अमेरिका के साथ प्रतिस्पर्धा के लिए अमेरिकी तकनीक का लाभ उठाने से रोका जा सके। 

ताइवान ने डीपसीक को किया प्रतिबंधित
इससे पहले शुक्रवार को ताइवान के डिजिटल मामलों के मंत्रालय ने सरकारी कर्मचारियों के डीपसीक का उपयोग करने से प्रतिबंधित किया। क्योंकि ताइवान को खतरा है कि इससे डाटा लीक हो सकता है। यह प्रतिबंध केंद्रीय, स्थानीय सरकारी एजेंसियों, पब्लिक स्कूलों, राज्य सरकार के व्यवसाय और अन्य संबंद्ध संस्थानों के कर्मचारियों पर लागू होगा। 


2023 में हुई थी डीपसीक की शुरुआत
2023 में हेज फंड मैनेजर लियांग वेनफेंग द्वारा स्थापित डीपसीक, तेजी से AI दौड़ में एक गंभीर प्रतियोगी के रूप में उभरा है। पिछले सप्ताह जारी किया गया इसका नवीनतम मॉडल, डीपसीक-आर1, गणित, कोडिंग और तर्क जैसे कार्यों में अपनी उन्नत क्षमताओं के लिए ध्यान आकर्षित किया है। डीपसीक के कारण ओपनएआई, गूगल और सिलिकॉन वैली की तमाम कंपनियों की नींद उड़ी हुई है। डीपसीक की लॉन्चिंग ने न केवल जनरेटिव एआई स्पेस में प्रतिस्पर्धा को तेज किया है बल्कि शेयर बाजार को भी प्रभावित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed