{"_id":"66bad07986cc9832bf000425","slug":"donald-trump-claimed-that-joe-biden-was-forced-to-drop-out-of-the-us-presidential-race-due-to-a-coup-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Presidential Race: बाइडन के चुनावी दौड़ से बाहर होने पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- यह एक तख्तापलट था","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Presidential Race: बाइडन के चुनावी दौड़ से बाहर होने पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- यह एक तख्तापलट था
Tue, 13 Aug 2024 08:49 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 13 Aug 2024 08:49 AM IST
सार
एक्स पर कुछ तकनीकी कारण के चलते डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के इंटरव्यू के लाइव प्रसारण में काफी दिक्कतें आईं। अंत में बहुत ही सीमित लोगों की संख्या में इंटरव्यू किया गया। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति ने बाइडन पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडन
- फोटो : ANI
विस्तार
अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। इस चुनावी दौड़ में रिपब्लिकन की ओर से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट्स की ओर से कमला हैरिस मैदान में हैं। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क लगातार अपना समर्थन पूर्व राष्ट्रपति को दे रहे हैं। इस बीच, ट्रंप ने एलन मस्क के साथ एक्स पर एक इंटरव्यू किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि जो बाइडन को तख्तापलट के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
यह एक तख्तापलट था
78 साल के रिपब्लकिन नेता ने कहा, 'मैंने बहस में बाइडन को इतनी बुरी तरह से हराया कि उन्हें दौड़ से बाहर कर दिया गया। यह अब तक की सबसे शानदार बहस थी। बाइडन का बाहर होना, यह एक तख्तापलट था।'
विज्ञापन
वे उन्हें एक शेड के...
वहीं, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने पूर्व राष्ट्रपति के एक दावे को दोहराया। उन्होंने कहा कि वे उन्हें एक शेड के पीछे ले गए और उन्हें गोली मार दी।
जानलेवा हमले को भी याद किया
इंटरव्यू के दौरान, ट्रंप ने पिछले महीने खुद पर हुए जानलेवा हमले को भी याद किया। उन्होंने कहा, 'मुझे तुरंत पता चल गया कि यह एक गोली थी। मुझे तुरंत पता चल गया था कि यह कान पर लगी है। जो लोग भगवान में विश्वास नहीं करते हैं, मुझे लगता है कि हम सभी को इसके बारे में सोचना शुरू करना होगा।'
विज्ञापन
इंटरव्यू के दौरा आई काफी दिक्कतें
एक्स पर कुछ तकनीकी कारण के चलते इंटरव्यू के लाइव प्रसारण में काफी दिक्कतें आईं। अंत में बहुत ही सीमित लोगों की संख्या में इंटरव्यू किया गया। जब इंटरव्यू शुरू हुआ तब 10 लाख से अधिक लोग देख रहे थे। हालांकि, बाद में दिक्कतों के कारण कम लोगों के लिए ही लाइव प्रसार चला।
जो लोग इंटरव्यू से जुड़ने रहने की कोशिश कर रहे थे,उनका आभार जताते हुए ट्रंप ने कहा कि रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए बधाई।
एक्स पर बड़े पैमाने पर हुए साइबर हमले
इस इंटरव्यू के बाद एक्स के मालिक ने कहा कि एक्स पर बड़े पैमाने पर डीडीओएस यानी साइबर हमले हुए हैं। जिसकी वजह से तय समय पर यह इंटरव्यू शुरू नहीं हो सका। साथ ही लाइव देखने वालों की संख्या भी कम करनी पड़ी। निर्धारित समय पर इंटरव्यू नहीं शुरू होने को लेकर एलन मस्क ने कहा, 'ऐसा प्रतीत होता है कि एक्स पर बहुत बड़ा डीडीओएस हमला हुआ है। इसे रोकने पर काम चल रहा है। कि अगर स्थिति और खराब हुई तो सीमित संख्या में ही लाइव श्रोताओं को अनुमति दी जाएगी और बातचीत को बाद में ऑनलाइन पोस्ट किया जाएगा।'
मस्क ने आगे कहा कि इस एहतियात का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि व्यवधान के बावजूद साक्षात्कार अपने दर्शकों तक पहुंच सके।
कुछ ही मिनट में साइट हो गई थी क्रैश
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लाइव जैसे ही आठ बजे शुरू हुआ, वैसे ही कुछ ही मिनटों के भीतर साइट क्रैश, अनएबल और ट्वीटर ब्लैकआउट ट्रेड होने लगा था। एक यूजर ने बताया कि बंदर इमोजी के साथ लिखकर आ रहा कि यह स्थान उपलब्ध नहीं है। वहीं, मोबाइल एप से जुड़ने की कोशिश की तो ग्रे स्क्रीन दिखाई देती रही।
हालांकि, जिस तरह से यह साइबर हमला हुआ है, उसका समय काफी अहम है। इस साइबर हमले को आगामी चुनावों के लिए ट्रंप की संचार रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। इस साइबर हमले से यह भी बात सामने आई है कि बड़े डिजिटल प्रचार के माध्यमों को प्रभावित किया जा सकता है।