फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump Slams Volodymyr Zelensky Calls Ukraine War Unwinnable & Blames US Spending world news in Hindi

US: 'बिना चुनाव वाले तानाशाह', जेलेंस्की पर भड़के ट्रंप; जंग रोकने की कवायदों के बीच दी यह गंभीर चेतावनी

Thu, 20 Feb 2025 08:57 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 20 Feb 2025 08:57 AM IST
सार

US: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की पर निशाना साधते हुए, उनपर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। ट्रंप ने आगे कहा-  लाखों लोगों की जान चली गई और यह सिलसिला जारी है। यह युद्ध पूरी तरह से बेकार है और इसे जल्द से जल्द खत्म करना चाहिए।

विज्ञापन
Donald Trump Slams Volodymyr Zelensky Calls Ukraine War Unwinnable & Blames US Spending world news in Hindi
डोनाल्ड ट्रंप और वोलोडिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की पर तीखा हमला बोला है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन युद्ध में यूरोप से 200 अरब डॉलर ज्यादा खर्च किए हैं, जबकि यूरोप की मदद पक्की है और अमेरिका को इससे कोई लाभ नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की पर अमेरिका को युद्ध में फंसाने का आरोप लगाया और कहा कि यह युद्ध जीता नहीं जा सकता था। उन्होंने जेलेंस्की को 'बिना चुनावों वाला तानाशाह' कहा और दावा किया कि यूक्रेन को अमेरिका के बिना शांति समझौता करने में दिक्कत होगी।  
विज्ञापन


अमेरिका को कोई फायदा नहीं- ट्रंप  
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, 'एक साधारण कॉमेडियन, वोलोडिमिर जेलेंस्की, ने अमेरिका को 350 अरब डॉलर खर्च करने के लिए मना लिया। वह एक ऐसे युद्ध में पैसे लगवा रहे हैं, जो जीता नहीं जा सकता और जिसे शुरू करने की जरूरत ही नहीं थी। अमेरिका ने यूरोप से 200 अरब डॉलर ज्यादा खर्च किए, लेकिन अमेरिका को कुछ भी वापस नहीं मिलेगा।' इस दौरान ट्रंप ने सवाल उठाया कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूरोप से बराबर मदद क्यों नहीं मांगी, क्योंकि यह युद्ध अमेरिका से ज्यादा यूरोप के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने जेलेंस्की पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि आधी मदद का हिसाब ही नहीं मिल रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'यूक्रेन को खत्म होने से बचने की जरूरत'
इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि जेलेंस्की को जल्दी कदम उठाना चाहिए, वरना यूक्रेन खत्म हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार होती तो यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका और रूस के बीच युद्ध खत्म करने पर बातचीत हो रही है और केवल वही इस युद्ध को समाप्त कर सकते हैं। उन्होंने बाइडन प्रशासन और यूरोप पर शांति लाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'मैं यूक्रेन से प्यार करता हूं, लेकिन जेलेंस्की ने देश को बर्बाद कर दिया है। लाखों लोगों की जान चली गई और यह सिलसिला जारी है। यह युद्ध पूरी तरह से बेकार है और इसे जल्द से जल्द खत्म करना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed