फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump attacks on Benjamin Netanyahu, accusing him of disloyalty

अमेरिका: ट्रंप ने नेतन्याहू को बताया विश्वासघाती, कहा- मैंने उसके लिए इतना कुछ किया फिर भी उसने बाइडन को बधाई दी

Sat, 11 Dec 2021 07:33 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 11 Dec 2021 07:33 AM IST
सार

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पूर्व इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए मैंने क्या नहीं किया फिर भी उसने मुझे धोखा दिया।

विज्ञापन
Donald Trump attacks on Benjamin Netanyahu, accusing him of disloyalty
डोनाल्ड ट्रंप(फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सत्ता से हटने के बाद से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार किसी न किसी नेता को निशाना बना रहे हैं। इसबार उन्होंने पूर्व इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए सख्त शब्दों का इस्तेमाल किया है। दरअसल, लेखक बराक रविद की किताब में खुलासा हुआ है कि नेतन्याहू ने बाइडन को जिस अंदाज में बधाई दी थी वह ट्रंप को पसंद नहीं आया। ट्रंप ने नेतन्याहू के इस कदम को विश्वासघाती बता दिया है। ट्रंप ने कहा कि मैंने नेतन्याहू के लिए इतना कुछ किया लेकिन उसने मुझे धोखा दिया। उसने मेरे साथ विश्वासघात किया है। ट्रंप ने कहा कि जब से नेतन्याहू ने राष्ट्रपति बाइडन को बधाई दी है मैंने उससे बात करना छोड़ दिया है।

विज्ञापन


मुझसे ज्यादा किसी ने भी नेतन्याहू के लिए काम नहीं किया: ट्रंप
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा कि मुझसे ज्यादा किसी ने भी नेतन्याहू के लिए काम नहीं किया। मैंने इस्राइल की बहुत सेवा की। उन्होंने कहा कि मैं ही था जिसने सेंचुरी डील करवाई। यह कोई छोटा-मोटा काम नहीं था बल्कि बहुत बड़ा काम था जो मैंने इस्राइल के लिए किया। ट्रंप ने कहा कि यह काम मैंने चुनाव से पहले किया और इसके अलावा मैंने कई जगह नेतन्याहू की मदद की।
विज्ञापन


नेतन्याहू दौड़ता हुआ बाइडन को मुबारकबाद देने पहुंचा: ट्रंप
ट्रंप का कहना था कि जिस नेतन्याहू की मैंने इतनी सेवा की यह वही आदमी है जो दौड़ता हुआ बाइडन को मुबारकबाद देने पहुंचा था। ट्रंप ने कहा कि मैंने नेतन्याहू की मदद करके बहुत बुरा किया। इसके बाद से मैंने उससे बात करनी छोड़ दी है। नेतनयाहू को मैं कभी भी माफ नहीं करूंगा। लानत भेजता हूं इस विश्वासघाती नेतन्याहू को। ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर मैं राष्ट्रपति नहीं बनता तो इस्राइल का काम तमाम हो जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed