फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald Trump asks Egypt Jordan to take more Palestinian refugees Gaza to clean out after israel hamas war

Gaza: ट्रंप की मिस्र-जॉर्डन से फलस्तीनी शरणार्थियों को पनाह देने की अपील, गाजा से मलबा हटाने में लगेंगे कई साल

Sun, 26 Jan 2025 11:59 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 26 Jan 2025 11:59 AM IST
सार

इस्राइल-हमास युद्ध के कारण गाजा में भारी तबाही हुई है और इस क्षेत्र को वापस पटरी पर आने में कई वर्षों का समय लग सकता है। ट्रंप ने शनिवार को इस मामले को लेकर जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय से बात की। 

विज्ञापन
donald Trump asks Egypt Jordan to take more Palestinian refugees Gaza to clean out after israel hamas war
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जॉर्डन और मिस्र से अपील की है कि वे गाजा से ज्यादा से ज्यादा फलस्तीनी शरणार्थियों को अपने देश में पनाह दें, ताकि गाजा में जो तबाही का मंजर है, उसे साफ किया जा सके। गौरतलब है कि इस्राइल-हमास युद्ध के कारण गाजा में भारी तबाही हुई है और इस क्षेत्र को वापस पटरी पर आने में कई वर्षों का समय लग सकता है। ट्रंप ने शनिवार को इस मामले को लेकर जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय से बात की। जल्द ही ट्रंप मिस्र के नेता से भी बात कर सकते हैं। 
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा- गाजा में हालात बेहद खराब
ट्रम्प ने कहा कि जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय के साथ उनकी बातचीत बहुत अच्छी रही। उन्होंने कहा कि 'वह मेरे दोस्त हैं। मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह से जानता हूं। उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया है। वह वास्तव में लाखों फलस्तीनियों को आश्रय देते हैं, और वह ये बहुत ही मानवीय तरीके से करते हैं। मैं इसके लिए उनकी प्रशंसा करता हूं। मैंने उनसे कहा कि मैं चाहूंगा कि तुम और अधिक (गाजा से फलस्तीनी लोगों) को ले लो। अभी गाजा पट्टी में हालात बेहद खराब हैं। मैं चाहूंगा कि मिस्र भी लोगों को ले।' ट्रम्प ने कहा कि वह रविवार को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से बात करेंगे।
विज्ञापन


गाजा में 47 हजार लोगों की हुई मौत
ट्रंप ने कहा कि गाजा में अभी तबाही के हालात हैं। वहां लगभग सबकुछ ध्वस्त हो चुका है और वहां लोग मर रहे हैं। मैं अरब देशों से चाहूंगा कि गाजा के लोगों को अपने देशों में पनाह दें ताकि वे शांति से रह सकें। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि शरणार्थियों के आवास अस्थायी या दीर्घकालिक हो सकते हैं। इस्राइली हमलों से तबाह हुए गाजा से हजारों टन मलबा है, जिसे हटाने में लंबा समय लगेगा। इसके बाद गाजा में पुनर्निर्माण का काम होना है और इस पूरी प्रक्रिया में कई वर्षों का समय लग सकता है। गाजा में इस्राइली हमलों में 47 हजार से ज्यादा लोग मारे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed