Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald Trump asking advisers if Hegseth should stay after midterm losses biggest reason iran war

मध्यावधि चुनाव नतीजे: ईरान युद्ध की कीमत चुकाएंगे रक्षा मंत्री हेगसेथ? ट्रंप ले सकते हैं सख्त फैसले

Thu, 05 Nov 2026 09:32 AM IST
नितिन गौतम एएनआई, वॉशिंगटन
एएनआई, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 05 Nov 2026 09:32 AM IST
सार

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव नतीजों में सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ट्रंप अपनी कैबिनेट में फेरबदल सकते हैं। हार की सबसे बड़ी वजह ईरान युद्ध को माना जा रहा है। ऐसे में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की कुर्सी जा सकती है। 

विज्ञापन
donald Trump asking advisers if Hegseth should stay after midterm losses biggest reason iran war
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ। - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव में सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद इसका असर दिखना शुरू हो गया है। दरअसल चुनाव में हार के बाद राष्ट्रपति ट्रंप अपनी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव में बड़ा नुकसान होने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को हटाने पर विचार कर रहे हैं। सीबीएस न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के कारणों में सबसे प्रमुख ईरान युद्ध को बताया जा रहा है। यही वजह है कि ट्रंप रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को हटाने पर विचार कर रहे हैं और उन्होंने इसके लिए अपने सलाहकारों से सलाह मांगी है। 
विज्ञापन


ट्रंप ने अपने करीबी सलाहकारों से मांगी सलाह
रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने फोन पर अपने करीबी सलाहाकरों से बातचीत में यह मुद्दा उठाया है। हालांकि, हेगसेथ को पद से हटाने को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। कैबिनेट में संभावित बदलाव के अलावा, व्हाइट हाउस के अधिकारियों का मानना है कि चुनावी नतीजों के बाद सेना के शीर्ष अधिकारियों पर भी दबाव बढ़ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन को भी ईरान युद्ध के संबंध में उनकी सलाहकारी भूमिका को लेकर संसद और जनता के कड़े सवालों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


ईरान युद्ध को लेकर रिपब्लिकन पार्टी के भीतर ही कलह की स्थिति है। मध्यावधि चुनाव के नतीजों में पार्टी की हार के बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी ईरान युद्ध को हार का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, 'हमारी हार की वजह युद्ध है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हेगसेथ की जगह ले सकते हैं ये नेता
पेंटागन में संभावित बदलाव की अटकलों के बीच पीट हेगसेथ की जगह लेने वाले नामों पर भी चर्चा शुरू हो गई है। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसैंटिस इस पद के संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं। माना जा रहा है कि डीसैंटिस का नाम सीनेट से मंजूरी हासिल कर सकता है। वह पांच जनवरी को अपना गवर्नर पद छोड़ने वाले हैं। ऐसे में उनके कार्यकाल के खत्म होने के बाद रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इन अटकलों के बीच ट्रंप ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए हेगसेथ को हटाने से इनकार किया। 

ट्रंप औरव्हाइट हाउस ने दावों को किया खारिज
जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या हेगसेथ टेनेसी की खाली सीनेट सीट भरने के लिए सीनेट में जा सकते हैं, तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि अगर वह ऐसा करते हैं तो वह काफी लोकप्रिय होंगे।' हालांकि, उन्होंने यह भी साफ नहीं किया कि क्या वे हेगसेथ को पद से हटाने वाले हैं या नहीं। वहीं व्हाइट हाउस ने भी रक्षा मंत्री के पद पर किसी तरह के खतरे की अटकलों को खारिज किया है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता अन्ना केली ने आधिकारिक बयान में कहा कि राष्ट्रपति को 'मंत्री हेगसेथ पर पूरा भरोसा है।' केली ने ईरान और वेनेजुएला में प्रशासन की सैन्य कार्रवाइयों का भी बचाव किया। साथ ही उन्होंने पिछले प्रशासन की ओर से शुरू की गई विविधता और समानता से जुड़ी पहलों को खत्म करने के हेगसेथ के प्रयासों की सराहना की।


मध्यावधि चुनाव में नुकसान से पहले भी विपक्षी सांसद हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग चलाने की मांग कर चुके हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी को कांग्रेस के दोनों सदनों में मजबूत बहुमत मिलने के बाद हेगसेथ पर संसदीय दबाव बढ़ने और उनके खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू होने की संभावना भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed