फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump arrives in Arizona to attend Charlie Kirk memorial ceremony know all updates in hindi

Charlie Kirk Memorial Ceremony: एरिजोना पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, चार्ली किर्क के स्मृति समारोह में मस्क से मिले

Mon, 22 Sep 2025 06:17 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एरिजोना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एरिजोना Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 22 Sep 2025 06:17 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एरिजोना में कंजरवेटिव कार्यकर्ता चार्ली किर्क के स्मृति समारोह में शामिल हुए। इस दौरान ट्रंप और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को एक निजी सुइट में बातचीत करते हुए भी देखा गया। इसके अलावा, ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और किर्क की पत्नी एरिका भी मौजूद रहीं। 
 

विज्ञापन
Donald Trump arrives in Arizona to attend Charlie Kirk memorial ceremony know all updates in hindi
चार्ली किर्क का स्मृति समारोह और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व एलन मस्क - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूढ़िवादी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की स्मृति में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए एरिजोना पहुंचे। इस दौरान ट्रंप और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को एक साथ बैठे देखा गया। दोनों को समारोह के दौरान एक निजी सुइट में बातचीत करते हुए भी देखा गया।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस के एक सोशल मीडिया अकाउंट ने भी उनकी इस मुलाकात को उजागर किया। वहीं, एलन मस्क ने भी ट्रंप के साथ एक तस्वीर एक्स पर साझा की और उस पर लिखा- 'For Charlie' मई में सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) प्रमुख के पद से इस्तीफा देने के बाद यह मस्क और ट्रंप की पहली सार्वजनिक मुलाकात थी। इसके अलावा, मस्क ने एक्स पर स्टेडियम का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा,  'यहां हर सीट खचाखच भरी हुई है। चार्ली किर्क को सम्मान देने के लिए यहां आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Palestine: UK-कनाडा, ऑस्ट्रेलिया के बाद पुर्तगाल ने भी दी फलस्तीन को मान्यता; 140 से अधिक देश कर चुके हैं ऐसा
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉब मैकॉय के भाषण से हुई स्मृति समारोह की शुरुआत
31 वर्षीय किर्क की 10 सितंबर को यूटा वैली विश्वविद्यालय के एक कैंपस कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। स्मृति समारोह की शुरुआत कैलिफोर्निया स्थित गॉडस्पीक कैल्वरी चैपल के मानद पादरी रॉब मैकॉय के भाषण से हुई। इवेंजेलिकल पादरी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुखर समर्थक मैकॉय ने कहा, 'चार्ली कभी नहीं डरते थे, क्योंकि उन्हें पता था कि उनका जीवन ईश्वर के हाथों में सुरक्षित है।'

ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति वेंस और एरिका किर्क भी मौजूद रहीं
स्मृति समारोह में ट्रंप के साथ अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और किर्क की पत्नी एरिका किर्क भी मौजूद रहीं। इसके अलावा, कई नामी कंजरवेटिव नेता और ट्रंप प्रशासन के अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। 

हत्या के आरोप में टायलर रॉबिन्सन की हुई है गिरफ्तारी
चार्ली किर्क की हत्या के आरोप में अधिकारियों ने 22 वर्षीय टायलर रॉबिन्सन को गिरफ्तार किया। ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि उसके वामपंथी राजनीतिक विचार थे। वहीं, उपराष्ट्रपति वेंस ने भी हत्या को 'वामपंथी उग्रवाद का एक अविश्वसनीय रूप से विनाशकारी आंदोलन' बताया, जिसके बारे में उन्होंने तर्क दिया कि दक्षिणपंथी टिप्पणीकार की मौत में इसी की भूमिका थी।


ये भी पढ़ें: H1 B Visa: आव्रजन पर रोक के लिए वीजा को बनाया हथियार, भारतीय IT पेशेवरों की जरूरत की वजह से परेशान कंपनियां

स्मृति समारोह को SEAR-1 का दिया दर्जा
सीएनएन के अनुसार, स्मृति समारोह को अमेरिका के सुरक्षा अधिकारियों ने 'लेवल-1 विशेष आयोजन मूल्यांकन रेटिंग (SEAR-1) का दर्जा दिया है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सर्वोच्च दर्जा है। यह रेटिंग पहले सुपर बाउल और केंटकी डर्बी जैसे आयोजनों को दी गई थी। इस श्रेणी से संघीय एजेंसियां स्थानीय प्रशासन को पूरी सुरक्षा और कानून-व्यवस्था में सहयोग देती हैं। 

होमलैंड सुरक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'यह दर्जा सर्वोच्च राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों के लिए आरक्षित है और संघीय सरकार को एक सुरक्षित और सफल आयोजन सुनिश्चित करने में स्थानीय अधिकारियों का समर्थन करने के लिए आवश्यक कानून प्रवर्तन और सुरक्षा संसाधनों की पूरी श्रृंखला प्रदान करने में सक्षम बनाता है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed