फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump Announces Major Plan to Cut IVF Costs with Insurance Coverage and Fertility Drug Discounts

US: आईवीएफ को सस्ता और सुलभ बनाने के लिए ट्रंप की नई पहल; बीमा कवरेज और दवा मूल्य में भारी कटौती का एलान

Fri, 17 Oct 2025 05:42 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 17 Oct 2025 05:42 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन इलाज को सस्ता बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने बीमा योजनाओं में आईवीएफ कवरेज देने और फर्टिलिटी दवाओं पर भारी डिस्काउंट की घोषणा की है, जिससे लाखों दंपतियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Donald Trump Announces Major Plan to Cut IVF Costs with Insurance Coverage and Fertility Drug Discounts
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) इलाज को सस्ता और सुलभ बनाने के लिए दो बड़े कदमों की घोषणा की। ये कदम उनके चुनावी वादों में से एक थे, जिन्हें उन्होंने अब अमल में लाने की शुरुआत कर दी है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस से घोषणा करते हुए बताया कि उनकी प्रशासन जल्द ही ऐसा दिशा-निर्देश जारी करेगी जिससे कंपनियां अपने कर्मचारियों के हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में IVF कवरेज शामिल कर सकेंगी। इसके साथ ही उन्होंने एक फार्मा कंपनी के साथ समझौते की भी घोषणा की है, जिसके तहत फर्टिलिटी दवाएं अब 84% तक सस्ते दामों पर उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन


फर्टिलिटी दवाओं पर 84% तक छूट
ट्रंप ने बताया कि ईएमडी सेरोनो, जो दुनिया की सबसे बड़ी फर्टिलिटी ड्रग निर्माता कंपनी है, अब अमेरिका में अपनी सभी फर्टिलिटी दवाएं भारी डिस्काउंट पर बेचेगी। कंपनी की उपाध्यक्ष लिब्बी हॉर्न ने पुष्टि की कि वे गोनल-एफ समेत कई दवाओं पर 84% तक की छूट दे रही हैं। इसके अलावा कंपनी की दूसरी आईवीएफ दवा पेर्गोवेरिस को भी एफडीए के राष्ट्रीय प्राथमिकता कार्यक्रम के तहत मंजूरी के लिए भेजा गया है। यह दवा पहले से ही कनाडा, यूरोप और एशिया के कई देशों में उपलब्ध है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US-China Trade: ट्रंप और शी की जल्द मुलाकात तय, अमेरिका-चीन ट्रेड वार के बीच अमेरिकी वित्त मंत्री ने की पुष्टि
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप बोले- मैं हूं फर्टिलाइजेशन प्रेसिडेंट
ट्रंप ने खुद को फर्टिलाइजेशन प्रेसिडेंट कहा और बताया कि यह पहल उन लाखों दंपतियों के लिए है जो संतान प्राप्ति के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अमेरिका के इतिहास में अब तक किसी भी राष्ट्रपति द्वारा उठाया गया सबसे बड़ा IVF समर्थन कदम है। अलबामा की सीनेटर केटी ब्रिट ने भी इस योजना की सराहना की और कहा कि यह कदम उन सभी परिवारों को उम्मीद देगा जो IVF इलाज को लेकर आर्थिक रूप से जूझ रहे हैं।

बीमा में शामिल होगा IVF इलाज
ट्रंप प्रशासन द्वारा जारी होने वाले नए दिशा-निर्देश के तहत श्रम मंत्रालय, ट्रेजरी और स्वास्थ्य विभाग मिलकर ऐसा मॉडल तैयार कर रहे हैं, जिससे IVF कवरेज को डेंटल या विजन इंश्योरेंस की तरह आसानी से जोड़ा जा सके। हालांकि, यह कवरेज पूरी तरह वैकल्पिक होगा यानी कंपनियों पर इसे लागू करने का कोई दबाव नहीं होगा। प्रीमियम की राशि हर कंपनी की बीमा योजना के ढांचे पर निर्भर करेगी।


ये भी पढ़ें:- संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी: भुखमरी की चपेट में आ सकते हैं 1.4 करोड़ लोग,डब्ल्यूएफपी ने बताई फंडिंग संकट की वजह

IVF की ऊंची लागत पर चिंता
ट्रंप ने कहा कि IVF इलाज की लागत फिलहाल 15,000 से 20,000 डॉलर (करीब 12 से 16 लाख रुपये) प्रति चक्र है, जो आम परिवारों के लिए काफी महंगा है। इसलिए सरकार का लक्ष्य है कि बीमा कवरेज और दवाओं की कीमत घटाकर इसे अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके। यह पहल ट्रंप द्वारा फरवरी में जारी किए गए एक एक्जीक्यूटिव ऑर्डर का ही हिस्सा है, जिसमें आईवीएफ लागत कम करने के उपाय खोजने के निर्देश दिए गए थे।

अलबामा के विवाद के बाद बढ़ी जागरूकता
पिछले साल अलबामा सुप्रीम कोर्ट ने एक विवादास्पद फैसले में कहा था कि जमे हुए भ्रूण को बच्चा माना जा सकता है। इस फैसले से आईवीएफ क्लीनिकों में कानूनी अनिश्चितता पैदा हो गई थी, जिसके बाद राज्य सरकार ने आईवीएफ प्रदाताओं के लिए सुरक्षा कानून पारित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed