अमेरिका : न्यू हैम्पशायर से डोनाल्ड ट्रंप और बर्नी सैंडर्स ने जीता अहम प्राथमिक चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के बड़े प्रांत न्यू हैम्पशायर के प्राइमरी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी से सांसद बर्नी सैंडर्स ने वामपंथियों के समर्थन से मामूली अंतर के साथ जीत हासिल कर ली है। उन्होंने खुद को डेमोक्रेटिक पार्टी का राष्ट्रपति पद के लिए मजबूत प्रत्याशी का दावेदार बना लिया है। उधर, रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़े अंतर से जीत हासिल कर ली है।
इस साल होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी के दावेदार बर्नी सैंडर्स ने 90 फीसदी मतगणना होने तक 26 फीसदी मत हासिल कर लिए। उनके प्रतिद्वंद्वी पीटर बटिग्गी दूसरे स्थान पर रहे। बटिग्गी ने मिनेसोटा के सीनेटर एमी क्लोबुचर के साथ मध्यपंथी मतों को आपस में बांटा। एमी तीसरे स्थान पर रहे, जबकि मैसाचुसैट्स के सीनेटर एलिजाबेथ वॉरेन चौथे और ट्रंप पर महाभियोग के केंद्र में रहे जो बिडेन जूनियर को पांचवां स्थान मिला।
बिडेन और वॉरेन ने नतीजों के तुरंत बाद वित्तीय तनाव के चलते चुनाव अभियान से जुड़े अपने विज्ञापन वापस ले लिए। दूसरी तरफ, रिपब्लिकन नेशनल कमेटी की प्रमुख मैकडेनियल ने कहा कि एक बात तो स्पष्ट है कि राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार कोई भी बने उसका मुकाबला राष्ट्रपति ट्रंप की उपलब्धियों के रिकॉर्ड और आशावादी नजरिए से होगा।
पिछली बार बर्नी को हिलेरी ने दी थी शिकस्त
वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में भी बर्नी सैंडर्स ने न्यू हैम्पशायर से डेमोक्रेटिक पार्टी का प्राइमरी चुनाव लड़ा था लेकिन तब उनका मुकाबला तत्कालीन विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से हुआ था और वे चुनाव हारे थे। उनकी जीत पर ट्रंप के चुनाव अभियान दल ने कहा कि बर्नी की जीत बताती है कि डेमोक्रेटिक पार्टी ने समाजवाद की गति पकड़ ली है।