फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump accused of plotting to overturn election results will appear in court on Thursday

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप पर लगे चुनाव परिणाम पलटने की साजिश रचने के आरोप, गुरुवार को कोर्ट में होंगे पेश

Wed, 02 Aug 2023 06:30 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 02 Aug 2023 06:30 AM IST
सार

विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वाशिंगटन डीसी की एक संघीय ग्रैंड जूरी ने ट्रंप के खिलाफ मामले में सुनावई की। विशेष अधिवक्ता जैक स्मिथ दलीलों और सबूतों को परखने के बाद अदालत ने बुधवार को ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को पलटने के प्रयासों का आरोपी माना है।

विज्ञापन
Donald Trump accused of plotting to overturn election results will appear in court on Thursday
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अमेरिका की एक अदालत ने 2020 के राष्ट्रपति चुनावों के परिणामों को पलटने के प्रयासों के लिए ट्रंप को आरोपी माना है। हालांकि, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पहले ही कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि उन्हें आरोपी माना जा सकता है। 

विज्ञापन

पढ़िए क्या है पूरा मामला
विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वाशिंगटन डीसी की एक संघीय ग्रैंड जूरी ने ट्रंप के खिलाफ मामले में सुनावई की। विशेष अधिवक्ता जैक स्मिथ दलीलों और सबूतों को परखने के बाद अदालत ने बुधवार को ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को पलटने के प्रयासों का आरोपी माना है। बता दें, हाल ही में ट्रंप ने कहा था कि उन्हें एक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें लिखा था कि वे जांच के दायरे में हैं। उन्होंने कहा कि इसका मतलब होता है कि उनके खिलाफ आरोप दायर किए जा सकते हैं। बता दें, ट्रंप ने पहले ही सोशल मीडिया पर कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि जैक स्मिथ द्वारा आज वे किसी भी समय आरोपी बनाए जा सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि आखिर 2.5 साल पहले जैक ने ऐसा क्यों नहीं किया। इतना लंबा इंतजार क्यों किया। 

विज्ञापन

विशेष अधिवक्ता जैक स्मिथ ने ट्रंप के खिलाफ लगाए हैं यह आरोप

  1. अमेरिका को धोखा देने की साजिश रचना
  2. आधिकारिक कार्यवाही में बाधा डालने की साजिश रचना
  3. आधिकारिक कार्यवाही में बाधा डालना
  4. आधिकारिक कार्रवाई में बाधा डालने के प्रयास करना 
  5. अधिकारियों के खिलाफ साजिश रचना

रिपोर्ट के अनुसार, मामले में गुरुवार को ट्रंप वाशिंगटन डीसी की संघीय अदालत में पेश होंगे। 

गोपनीय दस्तावेज मामले में भी घिरें हैं ट्रंप
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गोपनीय दस्तावेज मामले में सरकार से लड़ाई के लिए कमर कस चुके हैं। वे मार ए लागो मामले में गोपनीय दस्तावेज देखने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने अपने वकील के माध्यम से स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल को चुनौती दी है। मामले में ट्रंप के खिलाफ गोपनीय दस्तावेज को गलत तरीके से अपने पास रखने के मामले में केस दर्ज किया गया है। हाल ही में, गोपनीय दस्तावेज के एक मामले में ट्रंप पर नए आरोप लगे हैं। आरोप है कि ट्रंप ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अपने रिजॉर्ट मार ए लागो के सर्विलांस फुटेज डिलीट कराए। हालांकि ट्रंप ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था और सरकार पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed