फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Lu nominated as US Assistant Secretary of State said relations with India are in the national interest of America

संबंधों में मजबूती: सहायक विदेश मंत्री के पद पर नामित डोनाल्ड लू ने कहा, भारत के साथ रिश्ते अमेरिका के राष्ट्रीय हित में

Fri, 30 Jul 2021 01:07 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Fri, 30 Jul 2021 01:07 AM IST
सार

  • दक्षिण-मध्य एशिया के सहायक विदेश मंत्री के नाम की पुष्टि के लिए हो रही सुनवाई में डोनाल्ड लू ने दी प्रतिक्रिया
  • लू ने समिति के सदस्यों से कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र की दो महाशक्तियों के तौर पर हमें यह सुनिश्चित करने की कोशिश करना चाहिए कि हमारे एशियाई भागीदार संप्रभु व स्वतंत्र रहें और किसी एक का प्रभुत्व न हो

विज्ञापन
Donald Lu nominated as US Assistant Secretary of State said relations with India are in the national interest of America
भारत-अमेरिका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा दक्षिण-मध्य एशियाई मामलों के लिए सहायक विदेश मंत्री के पद पर नामित शीर्ष राजनयिक डोनाल्ड लू ने कहा कि भारत से रिश्ते बढ़ाना अमेरिकी हित में है। उन्होंने अपने नाम की पुष्टि के लिए हो रही सुनवाई के दौरान सीनेट की विदेश संबंध समिति के सामने यह प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन


लू ने समिति के सदस्यों से कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र की दो महाशक्तियों के तौर पर हमें यह सुनिश्चित करने की कोशिश करना चाहिए कि हमारे एशियाई भागीदार संप्रभु व स्वतंत्र रहें और किसी एक का प्रभुत्व न हो। उन्होंने कहा, यह हमारे राष्ट्रीय हित में है कि हम भारत के साथ अपने तेजी से बढ़ते रणनीतिक, आर्थिक और लोगों से लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करना जारी रखें, साथ ही मानवाधिकारों व हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में भी खुलकर बात करें। दो बड़े लोकतंत्रों के रूप में, हमें यह उदाहरण पेश करना चाहिए कि लोकतंत्र शांति, स्थिरता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को क्यों बढ़ावा देता है। विदेश मंत्रालय में अपनी 30 वर्ष की सेवा के दौरान, लू ने भारत, पाकिस्तान और मध्य एशिया में काम किया है।
विज्ञापन


भारत के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध
लू ने कहा, मैं इस वैश्विक महामारी को खत्म करने के लिए भारत के साथ काम करूंगा। मैं जलवायु संकट से निपटने के लिए भारत और हमारे साझेदारों के साथ काम करने के लिए भी प्रतिबद्ध हूं। उन्होंने कहा, मेरे नाम की पुष्टि होने पर मैं मानवाधिकारों, धार्मिक स्वतंत्रता, आतंकवाद विरोधी सहयोग और अमेरिकी निवेशकों के लिए बेहतर कारोबारी माहौल बनाने के लिए दक्षिण एशिया में काम करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed