फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dominic Raab has resigned as deputy pm after months of allegations about bullying behavior

Dominic Raab Resigns: ब्रिटेन के डिप्टी पीएम डोमिनिक राब ने दिया इस्तीफा, जानें किस वजह से छोड़ना पड़ा पद

Fri, 21 Apr 2023 03:12 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रिटेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रिटेन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 21 Apr 2023 03:12 PM IST
सार

न्याय मंत्रालय और व्हाइटहॉल के अन्य विभागों में राब पर डराने धमकाने का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्होंने न्याय सचिव और उप प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। वरिष्ठ कंजर्वेटिव सांसद पर लोगों के साथ बुरा व्यवहार करने का आरोप था। 

विज्ञापन
Dominic Raab has resigned as deputy pm after months of allegations about bullying behavior
डोमिनिक राब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डोमिनिक राब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा कि उन्होंने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब उनपर बुरे बर्ताव करने के आरोप लगाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, न्याय मंत्रालय और व्हाइटहॉल के अन्य विभागों में राब पर डराने धमकाने का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्होंने न्याय सचिव और उप प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। वरिष्ठ कंजर्वेटिव सांसद पर लोगों के साथ बुरा व्यवहार करने का आरोप था। इसे लेकर कई बार शिकायत भी की गई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राब लोगों को इतना डराते धमकाते थे कि सामने वाला व्यक्ति रो जाता था।

विज्ञापन


ब्रिटेन में ऋषि सुनक सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति को आर्थिक लाभ देने के मामले में वो निशाने पर थे। अब यह इस्तीफा सुनक के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है। उनपर सवाल खड़े हो सकते हैं कि आखिर उन्होंने राब को पद पर क्यों बना रहने दिया। इसे लेकर एक प्रमुख बैरिस्टर एडम टॉली केसी द्वारा जांच भी की जा चुकी है। वहीं, राब ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वह शिकायतों का सख्ती से मुकाबला करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed