फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dol Prasad Aryal Becomes New Speaker of Nepal's Parliament Elected Unopposed President Administers Oath

Nepal: नेपाली संसद के नए स्पीकर बने डोल प्रसाद अर्याल, निर्विरोध चुने गए; राष्ट्रपति पोडैल ने दिलाई पद की शपथ

Sun, 05 Apr 2026 07:35 PM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 05 Apr 2026 07:35 PM IST
सार

नेपाल की सत्ताधारी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता डोल प्रसाद अर्याल संसद के नए स्पीकर चुने गए हैं। प्रतिनिधि सभा की बैठक में उन्हें निर्विरोध चुना गया। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
Dol Prasad Aryal Becomes New Speaker of Nepal's Parliament Elected Unopposed President Administers Oath
नेपाल का झंडा - फोटो : Google Gemini

विस्तार

नेपाल की सत्ताधारी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता डोल प्रसाद अर्याल रविवार को संसद के नए स्पीकर चुने गए। प्रतिनिधि सभा (HoR) के सदस्यों की बैठक में उन्हें निर्विरोध चुना गया। संसद सचिवालय ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी किया है। डोल प्रसाद अर्याल अपनी पार्टी के उपाध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन


संसद की बैठक में आरएसपी के अध्यक्ष और सांसद रबी लामिछाने ने अर्याल को स्पीकर बनाने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव का समर्थन सांसद सोबिता गौतम, डॉ. स्वर्णिम वाग्ले और सुनील लाम्साल ने किया। प्रतिनिधि सभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य अर्जुन नरसिंह केसी ने बैठक के बाद घोषणा की कि डोल प्रसाद अर्याल को स्पीकर चुन लिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ईंधन संकट में फंसा नेपाल: सरकारी ऑफिसों में अब पांच दिन ही होगा काम, दो दिन अवकाश; कल से लागू होगा फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रविवार दोपहर राष्ट्रपति कार्यालय में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने नवनिर्वाचित स्पीकर डोल प्रसाद अर्याल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed