{"_id":"5f24aa0205baa54521533f80","slug":"dog-first-death-due-to-corona-infection-in-new-york","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से कुत्ते की मौत के बाद अब शेर-बाघ और बिल्लियों में संक्रमण का खतरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना से कुत्ते की मौत के बाद अब शेर-बाघ और बिल्लियों में संक्रमण का खतरा
Sat, 01 Aug 2020 05:02 AM IST
अवधेश कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sat, 01 Aug 2020 05:02 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
न्यूयॉर्क के स्टैटेन आइलैंड में सात साल के जर्मन शेपर्ड नस्ल के कुत्ते ‘बडी’ की कोरोना से पहली मौत दर्ज की गई है। रॉबर्ट माहनी ने बताया कि सात साल के ‘बडी’ को अप्रैल के मध्य में सांस संबंधी तकलीफ हुई।
विज्ञापन
जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी। अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के मुताबिक, तीन महीने तक कुत्ते का स्वास्थ्य खराब रहा और ग्यारह जुलाई को सांस संबंधी तकलीफ तेज होने के साथ खून की उल्टी हुई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पशु चिकित्सकों का कहना है कि कुत्ते की मौत का सही कारण पता नहीं चल पाया है। बडी के रक्त की जांच से पता चला है कि लिंफोमा कैंसर भी मौत का कारण हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग की से पहले ही उसे दफना दिया गया था।
विज्ञापन
शेर-बाघ और बिल्लियों में भी संक्रमण के मामले
अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के मुताबिक, अमेरिका में अब तक 25 कुत्तों, 10 बिल्लियों, एक बाघ और एक शेर में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि जानवरों में वायरस इंसानों से फैल रहा है या किसी और तरह से। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के जॉर्जिया में कुत्ते में कोरोना का दूसरा और साउथ कैरोलिना में कुत्ते में संक्रमण का छठा केस आया है। एजेंसी