फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   doctors rejects media report of former pakistan pm nawaz sharif suffers heart attack

नवाज शरीफ को दिल का दौरा डॉक्टरों ने किया खारिज

Sun, 27 Oct 2019 06:42 AM IST
Vikas Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 27 Oct 2019 06:42 AM IST
विज्ञापन
doctors rejects media report of former pakistan pm nawaz sharif suffers heart attack
नवाज शरीफ - फोटो : फाइल फोटो

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है। लाहौर के एक सैन्य अस्पताल में इलाज करा रहे नवाज को शनिवार सुबह माइनर हार्ट अटैक आया। हालांकि, नवाज का इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम ने हार्ट अटैक के मीडिया के दावों को खारिज कर दिया। 

विज्ञापन


डॉक्टरों ने कहा कि नवाज को एंजानिया पेन की शिकायत थी। सोमवार को तबीयत खराब होने पर नवाज को कोट लखपत जेल से लाकर भर्ती कराया गया था।

डॉक्टरों ने नवाज का ईसीजी, कार्डियोग्राफी टेस्ट करवाया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद बीमारी का सही पता चल पाएगा। भ्रष्टाचार के एक मामले में सात साल की सजा काट रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज पहले से ही गंभीर रूप से बीमार थे। उनका ब्लड प्लेटलेट्स काउंट गिरकर 12 हजार पहुंच गया था। लाहौर हाईकोर्ट ने चौधरी शुगर मिल भ्रष्टाचार मामले में नवाज को मेडिकल आधार पर जमानत दे दी थी।
विज्ञापन


इस बीच, नवाज के वकील ख्वाजा हैरिस ने ने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री को शुक्रवार रात को माइनर हार्ट अटैक आया और उनका जीवन खतरे में है। नवाज की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके भाई शाहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि मेरे भाई की देखभाल अच्छे से नहीं हो रही है और उन्हें कुछ भी हुआ तो उसके जिम्मेदार इमरान होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed