{"_id":"6971c2ba79927aa62704ce6c","slug":"dk-shivakumar-said-in-davos-world-sees-india-through-bengaluru-karnataka-is-the-first-choice-for-investors-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावोस में बोले डीके शिवकुमार: दुनिया भारत को बंगलूरू के नजरिए से देखती है, कर्नाटक निवेशकों की पहली पसंद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दावोस में बोले डीके शिवकुमार: दुनिया भारत को बंगलूरू के नजरिए से देखती है, कर्नाटक निवेशकों की पहली पसंद
Thu, 22 Jan 2026 11:55 AM IST
अमन तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दावोस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दावोस
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:55 AM IST
सार
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में कहा दुनिया भारत को बंगलूरू की माध्यम से देखती है। उन्होंने बताया राज्य में टेक्नोलॉजी और एआई के क्षेत्र में निवेश के कई मौके हैं। सरकार लगातार बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है ताकि राज्य के बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों में भी वैश्विक पूंजी और रोजगार लाया जा सके।
विज्ञापन
डीके शिवकुमार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक के दौरान कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने राज्य की क्षमताओं पर बात की। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया भारत को बंगलूरू के माध्यम से देखती है। शिवकुमार ने बताया कि कर्नाटक निवेश के लिए सबसे अच्छी जगह है और यहां काम करने का माहौल बेहतरीन है। शिवकुमार ने कहा कर्नाटक सभी सेक्टर्स के उद्योग के लिए बहुत सारे मौके देता है।
क्या बोले डीके शिवकुमार?
उन्होंने कहा कि विदेशी निवेशक टेक्नोलॉजी, हेल्थ केयर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सेमीकंडक्टर और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। वैश्विक निवेशक पूरे राज्य के लिए मोबिलिटी पर हमारे काम को देख रहे हैं। निवेशक अब सिर्फ बंगलूरू ही नहीं, बल्कि राज्य के छोटे शहरों (टियर-2 और टियर-3) में भी काम करना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: क्या वेनेजुएला में मादुरो की वापसी?: सड़कों पर देखे गए समर्थन वाले पोस्टर, राजधानी कराकास में दिखा ऐसा नजारा
विज्ञापन
बंगलूरू में लगातार हो रहा विकास कार्य
शिवकुमार ने बताया कि सरकार बंगलूरू में मेट्रो, फ्लाईओवर और सुरंगों के निर्माण पर काफी पैसा खर्च कर रही है। लोगों को लगता है कि बंगलूरू सुरक्षित है, यहां प्रदूषण नहीं है और मौसम बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा कि देश के दूसरे हिस्सों की तुलना में कर्नाटक की अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत है।
कई देशों के नेताओं से कर रहे है मुलाकात
शिवकुमार ने कहा वह अपनी पहली दावोस यात्रा के दौरान शिवकुमार अमेरिका, यूरोप और सऊदी अरब के कई नेताओं से भी मिल रहे हैं। उन्होंने राज्य की मजबूत अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि कर्नाटक केंद्र सरकार को 43 प्रतिशत टैक्स देता है, लेकिन बदले में राज्य को कम हिस्सा मिलता है। इसके बावजूद, कर्नाटक हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन