फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Diwali celebration around the world: Biden lit a lamp in the White House, Johnson told this Diwali special

दुनियाभर में दिवाली की धूम: बाइडन ने व्हाइट हाउस में जलाया दीप, जॉनसन ने इस दीपावली को बताया खास

Thu, 04 Nov 2021 08:49 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 04 Nov 2021 08:49 PM IST
सार

करीब दो साल तक कोरोना की काली छाया से राहत मिलने के बाद पूरी दुनिया में इस बार दिवाली का उत्साह नजर आ रहा है। 
 

विज्ञापन
Diwali celebration around the world: Biden lit a lamp in the White House, Johnson told this Diwali special
दीप प्रज्ज्वलित करते अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन व फर्स्ट लेडी जिल बाइडन - फोटो : ani

विस्तार

दुनियाभर के देशों में दीप पर्व- 2021 उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इमारतों पर आकर्षक रोशनी की गई है और जमकर आतिशबाजी की जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्हाइट हाउस में दीप जलाकर शुभकामनाएं दीं। बाइडन ने अपनी पत्नी जिल बाइडन के साथ व्हाइट हाउस में एक दीया जलाते हुए अपनी तस्वीर भी साझा की। उधर ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा कि यह दिवाली खास है, क्योंकि हम सबने ने कठिन समय गुजरते हुए देखा है। पिछले नवंबर की तुलना में आज हमने निसंदेह लंबा सफर पूरा किया है।  

विज्ञापन


बाइडन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, 'दिवाली का प्रकाश हमें अंधकार से ज्ञान, बुद्धिमत्ता और सच्चाई की ओर बढ़ने की याद दिलाता है। यह हमें विभाजन से एकता और निराशा से आशा की ओर ले जाता है। अमेरिका व दुनियाभर के हिंदुओं, सिखों, जैनियों और बौद्ध लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं। 
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने यह कहा
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। हैरिस ने कहा कि पूरी दुनिया में रोशनी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस बार दिवाली के मायने बेहद अलग हैं। इस साल दिवाली विनाशकारी महामारी के बीच और भी गहरे अर्थ के साथ आई। ये पर्व हमें हमारे देश के सबसे पवित्र मूल्यों की याद दिलाता है। उन्होंने कोरोना त्रासदी में अपनों को गंवाने वालों के लिए संवेदनाएं प्रकट कीं।कमला हैरिस ने कहा कि हमें उन लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए जिन्होंने इस आपदा में अपनों को खोया है। दुख में एक दूसरे का हाथ थामकर चलना ही मानवीयता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूयॉर्क में दिवाली थीम एनिमेशन से सजा वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर

Diwali celebration around the world: Biden lit a lamp in the White House, Johnson told this Diwali special
वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जगमग - फोटो : ani
न्यूयॉर्क में पहली बार दिवाली-थीम वाले एनिमेशन से वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को सजाया गया। आतिशबाजी का भी प्रदर्शन हुआ, जिसे दर्शकों ने हडसन नदी के दोनों किनारों पर देखा।

देखें वीडियो
 

यह दिवाली खास है : ब्रिटिश पीएम

Diwali celebration around the world: Biden lit a lamp in the White House, Johnson told this Diwali special
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन - फोटो : ANI
कोरोना काल को याद करते हुए ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा, 'हम सबने कठिन समय देखा है, मैं उम्मीद करता हूं कि यह दिवाली व बंदी छोड़ दिवस निश्चित रूप से खास होगी। इस साल दिवाली आपको परिवार व मित्रों के साथ मिलने का अवसर देगी। जब हम पिछले साल के नवंबर के बारे में सोचते हैं तो निसंदेह पाते हैं कि हमने एक लंबा सफर पूरा किया है।'
 

इस्राइल के पीएम बेनेट ने यह कहा

Diwali celebration around the world: Biden lit a lamp in the White House, Johnson told this Diwali special
Naftali Bennett, नफ्ताली बेनेट - फोटो : Wikipedia
इस्राइल के पीएम नफ्ताली बेनेट ने कहा, 'मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी और भारत और दुनिया भर में जश्न मनाने वाले सभी लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed