{"_id":"5fe90eeaac0e4a4eb8777040","slug":"discord-in-ncp-reaches-province-1-prachanda-group-demands-removal-of-cm-sher-dhan-rai-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: प्रांत-1 तक पहुंची एनसीपी में जारी कलह प्रचंड गुट ने की सीएम शेर धन राय को हटाने की मांग ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल: प्रांत-1 तक पहुंची एनसीपी में जारी कलह प्रचंड गुट ने की सीएम शेर धन राय को हटाने की मांग
Mon, 28 Dec 2020 04:17 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, काठमांडो
एजेंसी, काठमांडो
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 28 Dec 2020 04:17 AM IST
विज्ञापन
Nepal Parliament
- फोटो : Nepal Govt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में जारी सियासी संकट के बीच नेशनल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के पुष्प कमल दहल प्रचंड गुट ने रविवार को प्रांत एक के मुख्यमंत्री शेर धन राय के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। प्रांत एक के संसदीय सचिवालय ने कहा, मंत्री इंद्र बहादुर अंग्बो को हटाने के बाद तीन प्रांतीय मंत्रियों ने इस्तीफा दिया था, जिसके बाद विधानसभा सचिवालय में दो प्रस्ताव दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अंग्बो की अगुवाई में 37 सदस्यों ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव
प्रांत-1 नेपाल का दूसरा प्रांत है, जहां एनसीपी में आंतरिक कलह के चलते अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। इससे पहले बागमती प्रांत के मुख्यमंत्री दोर मणि पौडल के खिलाफ नाराज गुट ने अविश्वास प्रस्ताव दायर किया था।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अंग्बो की अगुवाई में कम से कम 37 विधायकों के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर हैं। उन्होंने राय की जगह भीम आचार्य को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। हिमालयन टाइम्स के मुताबिक, प्रांतीय विधानसभा में कुल 93 सदस्य हैं, जिनमें से एनसीपी के 67 सदस्य हैं। बहुमत का आंकड़ा 46 है। इससे पहले, राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने शनिवार को एक जनवरी को उच्च सदन का शीतकालीन सत्र बुलाया है।
विज्ञापन
संकट सुलझाने पहुंचे चीनी अधिकारी
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के उपाध्यक्ष गुओ येझोऊ की अगुवाई में चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रविवार को नेपाल पहुंचा। एनसीपी को टूट से बचाने के लिए चीन ने अपने अधिकारियों को भेजने का फैसला किया था। चीनी अधिकारी एनसीपी के दोनों गुटों के अधिकारियों से मुलाकात कर जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे।