फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Director and actor arrested for brutally interrogating the rape victim in a filmy drama in Bangladesh

बांग्लादेश: फिल्म में दुष्कर्म पीड़िता से क्रूरता से पूछताछ के सीन पर निर्देशक-अभिनेता गिरफ्तार

Mon, 28 Dec 2020 03:42 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ढाका
एजेंसी, ढाका Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 28 Dec 2020 03:42 AM IST
विज्ञापन
Director and actor arrested for brutally interrogating the rape victim in a filmy drama in Bangladesh
पुलिस ने हिरासत में लिया- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

बांग्लादेश में एक फिल्म में दुष्कर्म पीड़िता से पुलिस के दुर्व्यवहार का सीन एक निर्देशक को भारी पड़ गया। फिल्म में एक सीन में पुलिस वाले पीड़िता से बेरहमी से पूछताछ कर रहे हैं। इस सीन से बांग्लादेश पुलिस भड़क गई और निर्देशक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


निर्देशक पर पुलिस बल की छवि खराब करने की कोशिश का आरोप
‘नवाब एलएलबी’ नाम का यह कोर्ट रूम ड्रामा दिसंबर के मध्य में रिलीज हुआ था। इसका एक सीन पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें पीड़िता से पुलिस के व्यवहार की आलोचना की गई है।
विज्ञापन


इससे नाराज पुलिस ने फिल्म के 34 वर्षीय निर्देशक अनोनो मामून और पुलिसकर्मी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता 46 वर्षीय शाहीन मृदा को बीते शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि फिल्म में पुलिस अफसर को आक्रामक लहजे और अश्लील भाषा में पूछताछ करते दिखाया गया है। इससे पुलिस की छवि खराब होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेत्री भी हो सकती हैं गिरफ्तार
निर्देशक और अभिनेता पर अश्लील विषयवस्तु वाली फिल्म बनाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस अभिनेत्री ऑर्चिता स्पॉर्शिया को भी गिरफ्तार करने वाली है, जिन्होंने फिल्म में दुष्कर्म पीड़िता की भूमिका निभाई है। निर्देशक और अभिनेता पर जो धाराएं लगाई गई हैं, यदि वे साबित हुईं, तो उन्हें सात साल तक की कैद हो सकती है।


पुलिस पर अपनी नाकामी छिपाने का आरोप
इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब देश में महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा बढ़ रही है, पुलिस अपनी नाकामी छिपाने के लिए कलाकारों को निशाना बना रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल के पहले नौ महीनों में एक हजार महिलाएं दुष्कर्म का शिकार हुईं। 423 महिलाओं की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। सरकार ने बीते अक्तूबर में कानून में संशोधन कर दोषियों के लिए मौत की सजा का प्रावधान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed