फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Differences in EU over oil import ban from Russia

Ukraine Crisis : रूस से तेल आयात प्रतिबंध पर यूरोपीय यूनियन में मतभेद, रूसी सेना खारकीव में कई दिशाओं से कर रही हमले

Tue, 31 May 2022 02:24 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, ब्रसेल्स।
एजेंसी, ब्रसेल्स। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 31 May 2022 02:24 AM IST
सार

रूस से तेल आयात प्रतिबंध का हंगरी खुलकर विरोध कर रहा है। प्रधानमंत्री विक्टोर ओरबन ने कहा, उन्हें नहीं लगता कि इस मामले पर आज की बैठक में चर्चा होगी।

विज्ञापन
Differences in EU over oil import ban from Russia
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

यूरोपीय कमीशन के देशों में रूस पर छठे दौर के प्रतिबंध लगाने पर मतभेद हैं। सोमवार को शुरू होने वाली दो दिवसीय बैठक से पूर्व आयोग की अध्यक्ष उर्सला वॉन डेर लियेन ने कहा, रूस से तेल आयात पर प्रतिबंध मामले पर सहमति अभी नहीं बन पाई है।

विज्ञापन


 27 यूरोपीय देशों के नेताओं की बैठक से पूर्व उन्होंने कहा, मुझे अगले 48 घंटे में भी इस पर किसी फैसले की उम्मीद नहीं है, लेकिन विश्वास है, यह संभव है। किसी भी प्रतिबंध पर सभी यूरोपीय कमीशन देशों का एकमत होना जरूरी है।
विज्ञापन


इस बीच, रूस से तेल आयात प्रतिबंध का हंगरी खुलकर विरोध कर रहा है। प्रधानमंत्री विक्टोर ओरबन ने कहा, उन्हें नहीं लगता कि इस मामले पर आज की बैठक में चर्चा होगी। आधिकारिक रूप से तेल आयात प्रतिबंध मामला बैठक के एजेंडे में नहीं है। अधिकारियों का कहना है, पाइप लाइन के बजाय रूस के समुद्र से होकर निर्यात पर ध्यान देना चाहिए। उसके कुल निर्यात में इसका हिस्सा दो तिहाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्ण प्रतिबंध लगे
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोमवार को यूरोपीय यूनियन के नेताओं से बात कर कहा, यूक्रेन की स्थिति कमजोर हो रही है। रूस को रोकने के लिए यूरोपीय संघ को कड़े फैसले लेकर तेल और गैस के आयात को पूरी तरह बंद करना होगा। इसके बिना रूस को झुकाना मुश्किल होगा।

खारकीव चारों दिशाओं से घिरा
रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन में दोनबास क्षेत्र के सभी औद्योगिक और व्यापारिक केंद्रों पर कब्जा करने के लिए कई दिशाओं से हमला बोल दिया है। खासतौर पर दोनबास क्षेत्र में आने वाले लुहांस्क प्रांत के सबसे बड़े शहर सिविरोदोनेस्क को घेर लिया है। सिविरोदोनेस्क के मेयर अलेक्जेंडर स्ट्रीक ने बताया, रूसी हमलों से अब तक शहर में 1500 से ज्यादा नागरिक मारे जा चुके हैं।


यूक्रेनी बलों के मुताबिक, रूसी सेना का यूक्रेन के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पू्र्व में जमावड़ा बढ़ रहा है। रूस सिविरोदोनेस्क के आसपास भारी हथियार और सैनिक जुटा रहा है। रूसी गोलाबारी से शहर में 90 फीसदी इमारतें खंडहर हो चुकी हैं। सिविरोदोनेस्क का हाल भी मैरियूपोल होने की स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed