फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Diaspora doctors and professionals launch Project Madad to fight against corona

कोरोना से लड़ाई: विदेशों में रह रहे भारतीय डॉक्टर और पेशेवरों ने बढ़ाया मदद का हाथ

Mon, 24 May 2021 03:32 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 24 May 2021 03:32 AM IST
सार

  • कोरोना से जंग में ‘प्रोजेक्ट मदद’ के तहत करेंगे स्वास्थ्यकर्मियों की सहायता 
  • ग्रामीण भारत में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए होगी मदद

विज्ञापन
Diaspora doctors and professionals launch Project Madad to fight against corona
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना की बेकाबू दूसरी लहर में भारत के गांवों में तेजी से बढ़ रहे संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय ने अपने देश की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है।

विज्ञापन


अमेरिका में प्रवासी भारतीय डॉक्टरों एवं पेशेवरों और भारत में चिकित्सा समुदाय के लोगों ने ‘प्रोजेक्ट मदद’ के नाम से यह पहल की है, जिसमें डिजिटल माध्यम से ग्रामीण इलाके के स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना के इलाज संबंधी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, लोगों को यह भी जानकारी दी जाएगी कि अस्पताल में कितने बेड कहां खाली हैं। इसके साथ- साथ वैक्सीन को लेकर फैलाई गई अफवाह को भी खत्म करने की कोशिश होगी। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों और पंजीकृत चिकित्सकों को स्थानीय भाषा में उचित शिक्षा एवं प्रशिक्षण देना है, जो ग्रामीण भारत में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के गांवों से अभियान की होगी शुरुआत 
प्रोजेक्ट के प्रमुख राजा कार्तिकेय ने कहा, यह टीम सबसे पहले अपने काम की शुरुआत तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के ग्रमीण इलाकों से करेगी। यहां वो डॉक्टरों के साथ काम रही है।

कोविड-19 के लक्षणों की पहचान, हल्के लक्षण वालों का घर में ही इलाज करने और टीकाकरण की सलाह, अधिक दवाएं खाने के खतरे के साथ-साथ दूसरी जरूरी जानकारियों को साझा करेगी। तेलंगाना के करीमनगर में 70 से 80 प्रतिशत संक्रमित ग्रामीण इलाकों से हैं।

अमेरिका के मिनियापोलिस में रह रहे डॉक्टर सुब्बाराव इनामपुडी ने कहा कि हमारा लक्ष्य गांवों में रह रही बहुसंख्यक आबादी है। उन्होंने कहा कि हमने इस बात पर जोर दिया है कि 80 फीसदी संक्रमित ठीक जाते हैं। बस हमें लोगों के मन से डर हटाकर उसकी जगह सजगता बढ़ाने की जरूरत है। इससे संक्रमण के बिगड़ने का खतरा कम हो जाएगा। 

 
हॉटलाइन नंबर से चौबीस घंटे ले सकेंगे सलाह  
मदद की 27 सदस्यीय टीम में अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ हैं। पंजीकृत चिकित्सकों को एक हॉटलाइन नंबर मिलेगा जिससे वह किसी भी समय प्रोजेक्ट की टीम से जुड़कर सलाह ले सकेंगे।  इस टीम को उत्तराखंड और नेपाल में भी काम करने का अनुरोध मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed