फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Diamond businessman nirav modi to be present in court today

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को आज किया जाएगा लंदन कोर्ट में पेश 

Thu, 30 May 2019 02:20 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 30 May 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
Diamond businessman nirav modi to be present in court today
नीरव मोदी

पीएनबी घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को बृहस्पतिवार को लंदन की अदालत में पेश किया जाएगा, जहां उसे भारत प्रत्यर्पित करने को लेकर सुनवाई होगी। इस महीने की शुरुआत में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने तीसरी बार नीरव की जमानत की अर्जी खारिज कर दी थी, जिसके बाद से वह लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद है।

विज्ञापन


नीरव को जज एमा आर्बुथनॉट की अदालत में पेश किया जाएगा। इस दौरान नीरव के प्रत्यर्पण से जुड़ी सुनवाई के लिए एक व्यापक समयसीमा निर्धारित किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


इससे पहले, 8 मई को हुई सुनवाई में अर्बुथनॉट ने नीरव की जमानत अर्जी खारिज करते हुए कहा था कि यह धोखाधड़ी काफी बड़ी है और जमानत राशि दोगुनी कर 20 लाख पाउंड करने के बावजूद आत्मसमर्पण करने में विफल रहने को लेकर कोर्ट की चिंता दूर नहीं होती है सुनवाई के दौरान भारत सरकार की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि अगर नीरव को जमानत दी गई तो वह गवाहों और सुबूतों को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरव को 19 मार्च को स्कॉटलैंड यार्ड ने लंदन के मेट्रो बैंक की ब्रांच के बाहर से गिरफ्तार किया था, जहां वह अपना खाता खुलवाने गया था।  नीरव मोदी ने यह भी पेशकश रखी थी कि जमानत मिलने पर वह चौबीसों घंटे अपने लंदन वाले फ्लैट में ही रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed