{"_id":"5ec784f98ebc3e906700bba6","slug":"desert-locust-teams-may-move-from-east-africa-to-india-and-pakistan-next-month-say-un-official","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वी अफ्रीका से भारत और पाक की ओर बढ़ सकता है मरुस्थलीय टिड्डी दल: संयुक्त राष्ट्र अधिकारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पूर्वी अफ्रीका से भारत और पाक की ओर बढ़ सकता है मरुस्थलीय टिड्डी दल: संयुक्त राष्ट्र अधिकारी
Fri, 22 May 2020 01:23 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 22 May 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एवं कृषि एजेंसी के एक शीर्ष अधिकारी ने आगाह किया कि आजीविका और खाद्य सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले मरुस्थलीय टिड्डियों का दल अगले महीने पूर्वी अफ्रीका से भारत और पाकिस्तान की ओर बढ़ सकता है और उनके साथ अन्य कीड़ों के झुंड भी आ सकते है।
विज्ञापन
मरुस्थलीय टिड्डी को दुनिया में सबसे विनाशकारी प्रवासी कीट माना जाता है और एक वर्ग किलोमीटर में फैले एक झुंड में आठ करोड़ तक टिड्डी हो सकती हैं। खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के सीनियर लोकस्ट फॉरकास्टिंग ऑफिसर कीथ क्रेसमैन ने कहा, ‘हर कोई जानता है कि हम दशकों में अब तक के सबसे खराब मरुस्थलीय टिड्डी हमले की स्थिति का सामना कर रहे हैं।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘ये पूर्वी अफ्रीका में हैं जहां उन्होंने आजीविका तथा खाद्य सुरक्षा को दुष्कर बना दिया है लेकिन अब अगले महीने या उसके बाद ये अन्य इलाकों तक फैलेंगी और पश्चिम अफ्रीका की ओर बढ़ेंगी।’ उन्होंने गुरुवार को एक ऑनलाइन सम्मेलन में कहा, ‘और ये हिंद महासागर पार करके भारत तथा पाकिस्तान जाएंगी।’
विज्ञापन
मौजूदा वक्त में टिड्डियों का हमला केन्या, सोमालिया, इथियोपिया, दक्षिण ईरान और पाकिस्तान के कई हिस्सों में सबसे अधिक गंभीर है तथा जून में ये केन्या से इथियोपिया के साथ ही सूडान तथा संभवत: पश्चिम अफ्रीका तक फैलेंगी।