फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Derbyshire police release video of murder of former British soldier

Video: किशोर के एक मुक्के ने ले ली 82 साल के पूर्व सेना के जवान की जान, गिरफ्तार, घटना का वीडियो वायरल

Mon, 20 Nov 2023 11:53 AM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, डर्बीशायर
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, डर्बीशायर Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 20 Nov 2023 11:53 AM IST
सार

ब्रिटेन के पूर्व सैनिक की हत्या का वीडियो डर्बीशायर पुलिस ने साझा किया। पुलिस ने कहा, सीसीटीवी फुटेज ने जांच में अहम योगदान दिया। देखिए वीडियो...

विज्ञापन
Derbyshire police release video of murder of former British soldier
ब्रिटेन के पूर्व सैनिक की हत्या का दोषी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक किशोर द्वारा ब्रिटेन के पूर्व सैनिक की हत्या का वीडियो डर्बीशायर पुलिस ने जारी किया है। मई 2021 में किशोर उमर मौमेचे ने डर्बी बस स्टेशन पर ब्रिटेन के पूर्व सैनिक डेनिस क्लार्क पर हमला किया था। 
विज्ञापन


डर्बीशायर पुलिस ने जारी किया वीडिया
डर्बीशायर पुलिस ने हमले का चौंकाने वाला फुटेज जारी किया है। जिसमें मिस्टर क्लार्क किशोरों के उस समूह से घिरे हुए हैं, जिन्हें उन्होंने पहले डांटा था। आरोपी मौमेच को जुलाई में हत्या का दोषी पाया गया। शुक्रवार को डर्बी क्राउन कोर्ट में दो साल की सजा सुनाई गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्लार्क की मौत की जांच कर रहे इंस्पेक्टर मार्क शॉ ने कहा, हमारी जांच में सीसीटीवी वीडियो का अहम योगदान रहा। प्रतिवादी ने दावा किया था कि उसने आत्मरक्षा में यह काम किया। उसी घटना के संबंध में उस समय गिरफ्तार किए गए दो अन्य किशोर लड़कों के खिलाफ कोई आगे कार्रवाई नहीं की जा रही है।


क्या है मामला
82 वर्षीय डेनिस क्लार्क खरीददारी कर घर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान आरोपी उमर मौमेचे और उसके दोस्त को एस्केलेटर के साथ कुछ गड़बड़ करते देखा। जब डेनिस से उनसे इसके बारे में पूछा। तो वे सभी डेनिस पर चिल्लाने लगे। लेकिन पूर्व सैनिक डेनिस घर की ओर लौट गए। लेकिन आरोपियों ने बस स्टेशन तक उनका पीछा किया, जहां मौमेचे ने उन पर हमला कर दिया था। इस दौरान आरोपी द्वारा बेरहमी से उन पर मुक्के मारा गया। जिसके बाद वह सभी भाग गए। लेकिन कुछ देरी में ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

डेनिस पर लगातार मुक्कों से हमला किया गया था। वे घायल होकर जमीन पर जा गिरे। जिसके कारण सिर पर चोट लगने से खून बहने लगा। अस्पताल में भर्ती होने के नौ दिन बाद उनकी मौत हो गई। लेकिन डर्बीशायर पुलिस ने हमले का चौंकाने वाला वीडियो साझा किया। जिसमें साफतौर पर दिख रहा है कि डेनिस क्लार्क किशोरों के समूह से घिरे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed