फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Denmark PM Attack Mette Frederiksen said saddened by attack but Fine

Denmark PM Attack: पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन बोलीं- हमले से काफी दुखी हूं, राजनीति से प्रेरित अटैक का शक

Sun, 09 Jun 2024 04:35 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 09 Jun 2024 04:35 AM IST
सार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूरोपीय नेताओं के साथ मिलकर शनिवार को हमले की निंदा की। उन्होंने इसे अस्वीकार्य कहा। उन्होंने कहा कि मैं इस कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं और मेटे फ्रेडरिक्सन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।  

विज्ञापन
Denmark PM Attack Mette Frederiksen said saddened by attack but Fine
Mette Frederiksen - फोटो : एएनआई

विस्तार

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन पर हमला हो गया। डेनमार्क यूरोपीय देश है। हमले के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इससे सदमें में जरूर हैं पर ठीक हैं। हमला राजनीति से प्रेरित बताया जा रहा है। डेनमार्क की मीडिया के अनुसार, हमला शुक्रवार को हुआ था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत ने आरोपी को 20 जून तक के लिए हिरासत में भेज दिया है।  

विज्ञापन

समर्थकों-चिंतकों के प्रति जताई चिंता
अभियोक्ता तारुह सेकेरोग्लू ने शनिवार को बताया कि हमला राजनीति से प्रेरित है और यह सिर्फ कल्पना मात्र नहीं है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। फ्रेडरिकसन ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह समय शांति बनाए रखने का है। कल की घटना से मैं काफी दुखी हूं और हैरान भी हूं। हालांकि, उनका कहना है कि वे ठीक हैं। उन्होंने अपने समर्थकों और चिंतकों को मुश्किल वक्त में साथ देने के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि अभी वे परिवार के साथ रहना चाहती हैं। मीडिया के अनुसार, प्रधानमंत्री को मामूली चोट आई है। आरोपी मानसिक रूप से असंतुलित है और घटना के वक्त वह नशे में था। 

विज्ञापन

फ्रांस के राष्ट्रपति ने की निंदा
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूरोपीय नेताओं के साथ मिलकर शनिवार को हमले की निंदा की। उन्होंने इसे अस्वीकार्य कहा। उन्होंने कहा कि मैं इस कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं और मेटे फ्रेडरिक्सन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री पर हुआ हमला
बता दें, स्लोवाकिया पीएम रोबर्ट फीको पर भी 15 मई को मध्य स्लोवाकिया के हंडलोवा शहर में एक बंदूकधारी ने हमला कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि फीको की मानें तो वह कई महीनों से स्लोवाकिया में एक सरकारी राजनेता के खिलाफ हत्या के प्रयास की संभावना के बारे में सार्वजनिक रूप से चेतावनी दे रहे थे। उन्होंने दावा किया था कि विपक्ष के एक कार्यकर्ता ने उनके राजनीतिक विचारों के कारण उनकी हत्या करने की कोशिश की थी। फिको ने यह भी कहा कि अगर उनकी हालत सही होती है, तो वह जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में काम पर वापस आ जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि 71 साल के हमलावर के प्रति उन्हें कोई नफरत नहीं है और न ही वह उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई करेंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed