US Mid-Term Polls: डेमोक्रेट्स ने अनुमानों को बताया धता, रिपब्लिकन पार्टी की लहर को थामा
पेन्सिलवेनिया और एरिजोना जैसे महत्वपूर्ण सीटों पर धर्म के आधार पर भारतीय अमेरिकी मतदाताओं के एक वर्ग को लुभाने की ट्रंप की कोशिशों ने काम नहीं किया। भारतीय-अमेरिकियों ने परंपरागत रूप से डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति जो बाइडन की डेमोक्रेटिक पार्टी ने बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप की अगुवाई वाली रिपब्लिकन पार्टी की अपेक्षित 'रेड वेव' के खिलाफ जोरदार वापसी की। इसने अमेरिका में प्रतिनिधि सभा और अन्य निर्वाचित निकायों में व्यापक रूप से रिपब्लिकन पार्टी की बढ़त को रोका। रेड वेव का क्या हुआ? फॉक्स न्यूज पर बुधवार सुबह एक रूढ़िवादी टिप्पणीकार ने पूछा, और ऐसा ही अधिकांश समाचार चैनलों पर भी था क्योंकि डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन पार्टी को मंगलवार के चुनावों में बढ़त हासिल करने से रोक दिया। मुद्रास्फीति और गैस की ऊंची कीमतों के बावजूद बाइडन का प्रदर्शन अच्छा रहा।
435 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन ने जीतीं 200 सीटें
हालांकि, रिपब्लिकन पार्टी 435 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) में बहुमत हासिल करने की ओर अग्रसर थी। इस रिपोर्ट को लिखे जाने तक, रिपब्लिकन ने 435 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 200 सीटें जीती थीं, जबकि 172 डेमोक्रेट्स को मिली थीं। बाकी सीटों के नतीजे अभी घोषित किए जा रहे हैं। बहुमत का आंकड़ा 218 सीटों का है। जनवरी से शुरू होने वाली प्रतिनिधि सभा में हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी की जगह कोई रिपब्लिकन लेगा। रिपब्लिकन नेता केविन मैकार्थी के नए हाउस स्पीकर बनने की उम्मीद है।
पेलोसी ने बुधवार को कहा, डेमोक्रेट्स उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। अमेरिकी सीनेट में डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन के बीच बराबरी की ताकत है और दोनों पार्टियों के पास 48-48 सीटें हैं। प्रतिनिधि सभा की सीटों पर हर दो साल में चुनाव होते हैं। डेमोक्रेट उम्मीदवार के पेंसिल्वेनिया की सीट पर कब्जा जमाने की उम्मीद की जा रही है। डेमोक्रेटिक पार्टी के लेफ्टिनेंट गवर्नर जॉन फेट्टरमैन द्वारा पेंसिल्वेनिया सीनेट की दौड़ में रिपब्लिकन मेहमत ओज़ को हराने का अनुमान है। व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति ने आज शाम पेन्सिलवेनिया के लेफ्टिनेंट गवर्नर जॉन फेट्टरमैन को बधाई संदेश भेजा।
अभी डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों का 100 सदस्यीय सीनेट में 50-50 सीटों पर कब्जा है। उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने सीनेट में एक टाई के मामले में अपना वोट डाला, जो जनवरी 2020 से कई बार होता रहा है। पोलिटिको के अनुसार, डेमोक्रेट जॉर्जिया, एरिजोना, विस्कॉन्सिन और नेवादा की शीर्ष तार में से दो सीटें जीतकर सीनेट में बहुमत बनाए रख सकते हैं। चुनाव परिणामों के शुरुआती विश्लेषण से संकेत मिलता है कि देश भर में शुरुआती मतदान में डेमोक्रेट्स ने एक बड़ी बढ़त हासिल की। पेन्सिलवेनिया और एरिजोना जैसे महत्वपूर्ण सीटों पर धर्म के आधार पर भारतीय अमेरिकी मतदाताओं के एक वर्ग को लुभाने की ट्रंप की कोशिशों ने काम नहीं किया। भारतीय-अमेरिकियों ने परंपरागत रूप से डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थन किया है।
राष्ट्रपति बाइडन बोले- मध्यावधि चुनाव को लोकतंत्र के लिए अच्छा दिन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को मध्यावधि चुनावों को लोकतंत्र के लिए अच्छा दिन कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में हमारे लोकतंत्र का परीक्षण किया गया है, लेकिन अमेरिकी लोगों के वोटों से हमने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यह लोकतंत्र है कि हम कौन हैं।
राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि रिपब्लिकन मध्यावधि चुनावों में काफी आशान्वित थे। कई अच्छे डेमोक्रेट जीतने में सक्षम नहीं थे, लेकिन फिर भी हमने पिछले 40 वर्षों में डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति की तुलना में कम सीटें गंवाईं। साथ ही, 1986 के बाद से राज्यपालों के लिए हमारे पास सबसे अच्छा मध्यावधि था।
राष्ट्रपति के कामकाज की दिशा होगी तय
सदन की डेमोक्रेटिक पार्टी की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने कहा, यह साफ है कि सदन के डेमोक्रेटिक सदस्यों और प्रत्याशियों ने देशभर में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। अब सदन और सीनेट में इन दौड़ों का अंतिम नतीजा राष्ट्रपति बाइडन के कामकाज की दिशा तय करेगा।
टेक्सास के तीसरी बार गवर्नर चुने गए ग्रेग एबॉट
अमेरिका को दहला देने वाले उवाल्डे स्कूल हत्याकांड और सख्त गर्भपात कानूनों के बावजूद रिपब्लिकन पार्टी के ग्रेग अबॉट गवर्नर चुने गए हैं। यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के ग्रेग ओ’रोर्के को हराया। इस जीत ने फिर साबित किया कि एबॉट पर वोटरों को भरोसा है। चार साल पहले सीनेट का चुनाव मामूली अंतर से हारने वाले ओ’रोर्के के इस बार बुरी तरह पिछड़े। चार साल पहले की उनकी हार टेक्सास में किसी डेमोक्रेट की सबसे कम अंतर वाली हार थी। जीत के बाद दक्षिणी सीमावर्ती शहर मैक’एलन में दिए विजयी भाषण में एबट ने कहा, आज रात टेक्सास के लोगों ने बेहद शानदार संदेश भेजा है।