फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Democratic senator put on hold the Joe Biden ambitious soft infrastructure plan

अमेरिका: डेमोक्रटिक सीनेटर ने लगा दिया बाइडन के सॉफ्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान पर ब्रेक

Fri, 03 Sep 2021 07:00 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 03 Sep 2021 07:00 PM IST
सार

सड़क, पुल, ब्रॉडबैंड आदि जैसे हार्ड इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपब्लिकन पार्टी के साथ सहमति बनने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रोग्रेसिव धड़े ने सॉफ्ट इंफ्रास्ट्रक्चर योजना का खाका अलग से तैयार किया था। दोनों पार्टियों के बीच हार्ड इंफ्रास्ट्रक्चर पर 1.2 ट्रिलियन डॉलर खर्च करने पर सहमति बन गई थी...

विज्ञापन
Democratic senator put on hold the Joe Biden ambitious soft infrastructure plan
अमेरिकी सीनेट - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

राष्ट्रपति जो बाइडन की देश अमेरिका में सॉफ्ट इंफ्रास्ट्रक्चर पर 3.5 ट्रिलियन डॉलर खर्च करने की योजना पर उनकी ही पार्टी के एक सीनेटर ने विराम लगा दिया है। पार्टी के सीनेटर जो मेंचिन ने गुरुवार को अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल में एक लेख लिख कर साफ कर दिया कि वे इस योजना के लिए पेश होने वाले बिल का समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इस वक्त इस बिल को पारित करने से भी ज्यादा महत्वपूर्ण मुद्दे देश के सामने हैं। उनमें अफगानिस्तान से अमेरिकी फौज से पैदा हुए हालात और कोरोना महामारी की नई लहर शामिल हैं।

विज्ञापन


रिपब्लिकन पार्टी पहले ही सॉफ्ट इंफ्रास्ट्रक्चर योजना का विरोध करने की घोषणा कर चुकी है। इस योजना में राष्ट्रपति बाइडन ने बाल देखभाल, परिवारों को पूरे वेतन के साथ अवकाश, मेडिकेयर सुविधा में विस्तार, जलवायु परिवर्तन रोकने के उपाय और ऐसी दूसरी जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को शामिल किया है। डेमोक्रेटिक पार्टी की मंशा इसे बजट रिकॉन्सिलिएशन प्रक्रिया के जरिए सीनेट से परित कराने की थी। इस प्रक्रिया के तहत लाया गया साधारण बहुमत से पास हो जाता है। सीनेट में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दोनों पार्टियों के 50-50 सदस्य हैं। ऐसे में एक भी वोट का इधर से उधर होना निर्णायक महत्त्व का है।
विज्ञापन


सड़क, पुल, ब्रॉडबैंड आदि जैसे हार्ड इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपब्लिकन पार्टी के साथ सहमति बनने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रोग्रेसिव धड़े ने सॉफ्ट इंफ्रास्ट्रक्चर योजना का खाका अलग से तैयार किया था। दोनों पार्टियों के बीच हार्ड इंफ्रास्ट्रक्चर पर 1.2 ट्रिलियन डॉलर खर्च करने पर सहमति बन गई थी। इसमें लगभग साढ़े पांच अरब डॉलर नया खर्च शामिल था। डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रोग्रेसिव धड़े ने 15 सितंबर तक सॉफ्ट इंफ्रास्ट्रक्चर योजना से संबंधित बिल पेश करने देने का लक्ष्य रखा है। इसके पक्ष में माहौल बनाने के लिए सोशलिस्ट नेता बर्नी सैंडर्स लगातार अलग-अलग शहरों में जाकर जन सभाएं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीवी चैनल सीएनएन की एक टिप्पणी में कहा गया है कि जो मेंचिन का रुख साफ होने के साथ बाइडन के वामपंथी एजेंडे पर ब्रेक लग गया है। अब कांग्रेस (संसद) में डेमोक्रेटिक पार्टी का नेतृत्व संबंधित बिल को कैसे पास कराएगा, यह साफ नहीं है। पर्यवेक्षकों का कहना है कि मेंचिन के इस रुख के बाद अब हार्ड इंफ्रास्ट्रक्चर योजना के लिए भी मुश्किल खड़ी हो गई है। कांग्रेस के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की स्पीकर नैंसी पेलोसी कह चुकी हैं कि जब तक सॉफ्ट इंफ्रास्ट्रक्चर बिल का रास्ता साफ नहीं होता, वे हार्ड इंफ्रास्ट्रक्चर का बिल सदन में पेश नहीं करेंगी।

मेंचिन का लेख छपने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रोग्रेसिव धड़े से जुड़े नेताओं ने उन पर कड़ा हमला बोला है। हाउस की सदस्य अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कॉर्तेज ने एक बयान में कहा कि मेंचिन उन सांसदों में हैं, जो एक्सॉन जैसी बड़ी कंपनियों के लिए लॉबिंग करते हैं। उनके जैसे नेताओं की लॉबिंग के कारण लोगों की मौत हो रही है। हाउस की ही सदस्य प्रमिला जयपाल ने कहा कि बाल देखभाल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सस्ते आवास निर्माण और जलवायु परिवर्तन रोकने संबंधी कार्यक्रमों पर खर्च को रोकना उन्हें कतई मंजूर नहीं है।

लेकिन पर्यवेक्षकों का कहना है कि डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर 3.5 ट्रिलियन डॉलर कल्याणकारी कार्यक्रमों पर खर्च करने या धनी लोगों पर टैक्स बढ़ाने के विरोधी अकेले मेंचिन ही नहीं हैं। बल्कि सीनेटर क्रिस्टिन सिनेमा भी इसका विरोध कर चुकी हैं। ऐसे में राष्ट्रपति बाइडन के इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान का हकीकत बनना फिलहाल असंभव-सा हो गया लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed