{"_id":"5c397e5cbdec22732d01fb36","slug":"democratic-representative-tulsi-gabbard-said-she-will-run-for-president-in-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"2020 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देंगी तुलसी गबार्ड","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
2020 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देंगी तुलसी गबार्ड
Sat, 12 Jan 2019 11:12 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
तुसली गबार्ड
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी सदन की पहली हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड ने कहा है कि वह 2020 के राष्ट्रपति चुनावों की दावेदार होंगी। सांसद एलिजाबेथ वारन के बाद 37 वर्षीय गबार्ड डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद की दूसरी महिला दावेदार हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2020 में चुनौती देने के लिए अब तक 12 से ज्यादा डेमोक्रेटिक नेताओं ने राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी की घोषणा कर दी है। हवाई से अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में चार बार की डेमोक्रेट सांसद रह चुकी हैं।
विज्ञापन
गबार्ड ने शुक्रवार को सीएनएन को बताया, 'मैंने चुनाव में खड़ा होना तय किया है और अगले हफ्ते के अंदर-अंदर औपचारिक घोषणा कर दूंगी।' गबार्ड ने बचपन में ही हिंदू धर्म अपना लिया था और वह भारतीय-अमेरिकियों के बीच खासी लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
अगर वह निर्वाचित होती हैं तो वह सबसे युवा एवं अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी। इसके अलावा वह पहली गैर ईसाई एवं पहली हिंदू होंगी जो शीर्ष पद पर काबिज होंगी। हालांकि अमेरिकी राजनीतिक पंडित उनके जीतने की बहुत ज्यादा संभावना नहीं जता रहे हैं।
US Media: Democratic Representative Tulsi Gabbard said Friday she will run for president in 2020. pic.twitter.com/AiI6wbuqWn
— ANI (@ANI) January 11, 2019