फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Defense Ministry tells Israeli army to prepare for defend Druze settlement after Syrian forces warn attack

Israel-Syria: ड्रूज बस्ती की रक्षा के लिए तैयार रहे इस्राइली सेना, हमले की चेतावनी के बाद रक्षा मंत्रालय

Sun, 02 Mar 2025 03:58 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 02 Mar 2025 03:58 AM IST
सार

इस्राइल के रक्षा मंत्रालय ने सेना को दमिश्क के उपनगरीय इलाके में ड्रूज बस्ती की रक्षा करने के लिए तैयार रहने को कहा है। यह कदम सीरियाई बलों द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय पर हमले की चेतावनी के बाद उठाया गया है। 

विज्ञापन
Defense Ministry tells Israeli army to prepare for defend Druze settlement after Syrian forces warn attack
इस्राइली सेना। (सांकेतिक) - फोटो : X/@IDF

विस्तार

इस्राइली सेना को दमिश्क के उपनगरीय इलाके में ड्रूज बस्ती की रक्षा करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि जिस अल्पसंख्यक समुदाय की रक्षा करने का इस्राइल ने वादा किया है, उस पर सीरियाई बलों द्वारा हमला किया जा सकता है। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के शनिवार को जारी बयान में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज के आदेश का हवाला दिया गया है। पिछले सप्ताह इस्राइल ने चेतावनी दी थी कि सीरिया की नई सरकार और विद्रोही समूह की सेनाएं दमिश्क के दक्षिणी क्षेत्र में प्रवेश नहीं करनी चाहिए। बता दें कि विद्रोही समूहों ने पिछले साल सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बस असद को सत्ता से बेदखल कर दिया था। 
विज्ञापन


सीरिया में और आगे बढ़ सकती है इस्राइली सेना
रक्षा मंत्रालय के शनिवार के बयान से संकेत मिलता है कि इस्राइली सेना सीरिया में और आगे बढ़ सकती है, क्योंकि सेना के नए अधिकारी गृहयुद्ध के बाद नियंत्रण को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। इस्राइली सेना ने हाल ही में बफर जोन और माउंट हरमोन पर चौकियां स्थापित की हैं। फिलहाल, इस्राइली सैनिकों और सीरिया की नई सेना के बीच कोई बड़ी झड़प नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रूज को नुकसान पहुंचाने पर हम भी नुकसान पहुंचाएंगे: रक्षा मंत्रालय
रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है, 'हम सीरिया में कट्टरपंथी इस्लाम के आतंकवादी शासन को ड्रूज को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं देंगे। अगर शासन ड्रूज को नुकसान पहुंचाता है, तो उसे हम भी नुकसान पहुंचाएंगे।' हालांकि, सीरिया की सरकार की ओर से कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ड्रूज बस्ती में अशांति फैलने के बाद आया इस्राइल का बयान
इस्राइल का यह बयान शुक्रवार को जरामाना में ड्रूज बस्ती में अशांति फैलने के बाद आया है। शुक्रवार को सुरक्षा बलों के एक सदस्य ने ड्रूज बस्ती में प्रवेश किया और हवाई फायरिंग शुरू कर दी, जिसके कारण स्थानीय बंदूकधारियों के साथ गोलीबारी हुई। इस झड़प में एक ड्रूज लड़ाका मारा गया और नौ अन्य घायल हो गए। 

इस्राइल ने सीरियाई सेना और विद्रोही समूहों को दी थी चेतावनी
पिछले रविवार को इस्राइल ने सीरियाई सेना और विद्रोही समूह हयात तहरीर अल-शाम को चेतावनी दी थी कि इस्राइली सेनाएं अनिश्चितकाल तक दक्षिणी सीरिया के कुछ हिस्सों में रहेंगी। इसके अलावा, इस्राइल ने सीरिया की नई सरकार की सेनाओं से कुनेत्रा, दारा और स्वीदा प्रांतों में पूर्ण विसैन्यीकरण की मांग की। साथ ही कहा कि हम दक्षिणी सीरिया में ड्रूज समुदाय के लिए किसी भी खतरे को बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

असद शासन के पतन के बाद इस्राइल ने बफर जोन पर किया कब्जा
पिछले साल दिसंबर में असद शासन के पतन के बाद, इस्राइल ने सीरियाई क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र द्वारा गश्त किए जाने वाले बफर जोन पर कब्जा कर लिया। इस जोन की स्थापना 1974 के युद्धविराम समझौते के तहत की गई थी। नए सीरियाई अधिकारियों और संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने इस्राइल से वापस जाने का आह्वान किया है। 

इस्राइलियों की सुरक्षा के लिए दबाव में है नेतन्याहू सरकार
इस बीच, नेतन्याहू सरकार उत्तर में सीमावर्ती क्षेत्रों के पास रहने वाले इस्राइली निवासियों की सुरक्षा के लिए दबाव में है, क्योंकि वह उन्हें उनके घरों में वापस लाने की कोशिश कर रही है।


एक धार्मिक अल्पसंख्यक है ड्रूज समुदाय
बता दें कि ड्रूज समुदाय एक धार्मिक अल्पसंख्यक है, जो दक्षिणी सीरिया और इस्राइल के गोलान हाइट्स में रहता है। यहां वह इस्राइली शासन के तहत रहते हुए अपनी ऐतिहासिक सीरियाई पहचान को बनाए रखता है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed