{"_id":"5dfa8deb8ebc3e8807103622","slug":"defense-minister-rajnath-singh-visits-us-naval-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के नौसैनिक हवाईअड्डे का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया दौरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका के नौसैनिक हवाईअड्डे का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया दौरा
Thu, 19 Dec 2019 02:06 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 19 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी रक्षा सचिव के साथ राजनाथ सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टू प्लस टू वार्ता के लिए अमेरिका पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को नॉरफॉक स्थित नौसैनिक हवाईअड्डे का दौरा किया। इस दौरान राजनाथ ने वाणिज्यिक विमान प्रदर्शनी और बोइंग लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन भी देखा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत और अमेरिका के बीच जो मजबूत रक्षा संबंध हैं वह निकट भविष्य में और मजबूत होंगे।
विज्ञापन
भारत और अमेरिका के बीच यह दूसरी टू प्लस टू वार्ता है। दोनों देशों के रक्षा और विदेश मंत्रियों के बीच पहली बैठक पिछले साल नई दिल्ली में हुई थी। इस बैठक में भाग लेने के लिए राजनाथ के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर भी आए हुए हैं। नौसैनिक हवाईअड्डे पर पहुंचने पर अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर और विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने राजनाथ का स्वागत किया।
विज्ञापन
राजनाथ ने ट्वीट किया, ‘नौसैनिक हवाईअड्डे का दौरा किया और अत्याधुनिक वाणज्यिक विमान प्रदर्शनी और लड़ाकू व हमलावर विमान 18ई का प्रदर्शन देखा। नॉरफॉक के नौसैनिक अड्डे पर मुझे निमिट्ज श्रेणी के विमान वाहक पोत यूएसएस ड्वाइट डी. आईजनहॉवर पर सवार होने का अवसर मिला।
विज्ञापन
हमने भारत और अमेरिका के बीच मजबूत रक्षा संबंध जाहिर किए।’ सैन्य अड्डे पर राजनाथ का दौरा खास माना जा रहा है। इससे ऐसे संकेत मिलते हैं कि भारतीय वायुसेना और नौसेना के लिए लड़ाकू विमान के संबंध में इन विकल्पों को भी गंभीरता से देख रहा है।