फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Declaration of investigation against Facebook in the US, case of privacy collection

अमेरिका में फेसबुक के खिलाफ जांच की घोषणा, गोपनीयता संग्रहीत करने का मामला

Sat, 27 Apr 2019 06:40 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 27 Apr 2019 06:40 AM IST
विज्ञापन
Declaration of investigation against Facebook in the US, case of privacy collection
फेसबुक (प्रतीकात्मक)

अमेरिका में न्यूयॉर्क की अटार्नी जनरल (महान्यायवादी) लेटिया जेम्स ने फेसबुक के खिलाफ उपभोक्ताओं के ईमेल से जुड़ी गोपनीय जानकारियां अवैध तरीके से एकत्रित करने के आरोपों की जांच की घोषणा की है। जेम्स के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में इस इस आशय की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अटार्नी जनरल ने फेसबुक द्वारा बिना इजाजत 15 लाख उपभोक्ताओं की गोपनीय जानकारियां संग्रहीत करने के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। यह भी पता चला है कि फेसबुक ने जिन लोगों की गोपनीय जानकारियां अनुचित तरीके से जुटाई हैं उनकी संख्या 15 लाख के बजाय करोड़ों में हो सकती है। हालांकि फेसबुक द्वारा ईमेल पासवर्ड सत्यापन प्रक्रिया के जरिये 15 लाख नए उपभोक्ताओं की गोपनीय जानकारियां संग्रहीत करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


उधर, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अमेरिका के संघीय अभियोजक फेसबुक द्वारा कई बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों को उपभोक्ताओं की निजी जानकारियों का इस्तेमाल करने की अनुमति दिए जाने का खुलासा होने के बाद उसके खिलाफ आपराधिक मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाभकारी नहीं व्हाट्सएप : जुकरबर्ग

फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने माना कि व्हाट्सएप उसका एक चर्चित एप है, लेकिन ये कंपनी के लिए एक अलाभकारी एप है। जुकरबर्ग ने माना है कि ये एप कंपनी के अन्य सोशल मीडिया एप का समय खा रहा है, जो अमेरिकी दिग्गज कंपनी के लिए बड़े मार्केट में एक चुनौती बनता जा रहा है। बुधवार को जुकरबर्ग ने डाटा लोकलाइजेशन को लेकर कमजोर नियमों के खिलाफ अपनी बात दोहराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed