फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   death drama: lay down her own coffin, did the rehearsal of the funeral, know why she did this

मौत का ड्रामा : अपना ही ताबूत सजाकर लेट गई महिला, जानिए आखिर क्यों किया ऐसा

Fri, 14 May 2021 04:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैंटियागो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैंटियागो Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 14 May 2021 04:33 PM IST
सार

शगल कैसे-कैसे हो सकते हैं, इसकी कल्पना नहीं की जा सकती। अब एक महिला ने कोरोना काल में अपनी मौत के बाद उठने वालो जनाजे का ही पूर्वाभ्यास कर डाला।
 

विज्ञापन
death drama: lay down her own coffin, did the rehearsal of the funeral, know why she did this
Symbolic photo - फोटो : PTI

विस्तार

चिली की राजधानी सैंटियागो में हतप्रभ करने वाली घटना हुई। एक महिला ने अपनी मौत का ड्रामा किया और जनाजे का पूर्वाभ्यास किया। उसने किराए का ताबूत बुलवाया। उसमें तीन घंटे तक लेटी रही। परिजनों ने भी खूब 'आंसू' बहाए। जानिए घटना का पूरा सच।

विज्ञापन


मायरा अलोंजो नाम की 59 वर्षीय महिला सैंटियागो में रहती हैं। वह पूरी दुनिया से आ रही कोरोना से मौतों की खबरों से परेशान रहने लगी थी। उसे लगा कि यदि उसकी कोरोना से मौत हुई तो उसकी अंतिम यात्रा में कोई नहीं आएगा। ऐसे में उसे सूझी कि वह अपनी मौत का ड्रामा करे। इसके लिए उसने अपने परिजनों को भी मना लिया। 
विज्ञापन


परिजनों व दोस्तों ने भी बहाए 'आंसू'
मायरा अलोंजो ने अपनी फर्जी मौत व जनाजे के इंतजाम किए। शानदार ताबूत किराए पर लिया। मायरा ने अंतिम सफर के लिए सफेद ड्रेस पहनी। सिर पर फूलों का मुकुट सजाया।  अंतिम यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार हुई और लेट गई ताबूत में। उसके लेटते ही परिजनों व दोस्तों ने दहाड़ मार-मार कर 'रोना' शुरू कर दिया। आसपास के लोग भी जमा हो गए। सभी 'आंसू' बहाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लाख रुपये से ज्यादा आया खर्च
अपने इस अनूठे ड्रामे पर मायरा अलोंजो ने करीब एक हजार पाउंड यानी एक लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए। बुधवार को उसका यह ड्रामा करीब चार घंटे चला। 

ताबूत से उठकर बोली- सपने जैसा था अनुभव
अलोंजो ने बताया कि अपनी ही मौत के ड्रामे का उसका यह अनुभव किसी सपने से कम न था। उसने जीते जी अंतिम सफर को भी देख लिया। जीवन में सब देख लिया। दरअसल अलोंजो यह जानना चाहती थी कि उसकी जनाजे में कितने लोग आएंगे। उसे कंधा देने के लिए दोस्त व रिश्तेदार आएंगे या नहीं। इससे उसे पता चल गया कि वह सभी की चहेती है। उसे चाहने वाले सारे लोग आए। 


हो रही आलोचना
इस घटना की आलोचना भी हो रही है। लोगों का कहना है कि यह ड्रामा कर अलोंजो ने कोरोना मृतकों का मजाक उड़ाया है। बता दें, भारत समेत पूरी दुनिया में कई लोगों को कोरोना से मौत के बाद उनके परिजनों ने भी अस्पतालों में ही छोड़ दिया। वे महामारी से डर के मारे प्रियजनों की अंत्येष्टि में भी शामिल नहीं हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed