फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Death by drowning in the canal of three terrorists in Pakistan

पाकिस्तान में कार सवार तीन आतंकियों की नहर में डूबने से मौत, ठिकाने से विस्फोटक बरामद

Sun, 09 Jun 2019 12:58 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 09 Jun 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
Death by drowning in the canal of three terrorists in Pakistan
सांकेतिक तस्वीर
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सुरक्षाबलों द्वारा पीछा किए जाने पर प्रतिबंधित अल-कायदा के कथित आतंकवादियों की कार एक नहर में गिर गई और तीन आतंकी नहर में डूब गए। पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने एक बयान में बताया कि यह घटना तब हुई जब सीटीडी ने लाहौर से 200 किलोमीटर दूर झेलम में एक मकान पर छापा मारा। 
विज्ञापन


उन्हें खुफिया सूचना मिली थी कि कुछ आतंकवादी मकान में छिपे हुए हैं और सुरक्षा अधिकारियों के कार्यालयों पर हमला करने की योजना बना रहे थे। सीटीडी ने बताया, ‘सुरक्षाकर्मियों ने दूर तक उनका पीछा किया। जिसके बाद आतंकवादियों की कार झेलम में एक नहर में गिर गई और वे डूब गए।’ 
विज्ञापन


सीटीडी ने कहा कि तीनों आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनकी पहचान अल-कायदा के यह्या आतिफ गौरी समूह के सदस्यों के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आतंकियों के ठिकाने से हथगोले, बंदूकें और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed