फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   dead body of five children found in a flat in posh area of Western Germany police investigation is on

जर्मनी: एक ही फ्लैट में पांच बच्चों के शव मिले, पुलिस को बच्चों की मां पर शक

Fri, 04 Sep 2020 12:04 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 04 Sep 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
dead body of five children found in a flat in posh area of Western Germany police investigation is on
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

पश्चिमी जर्मनी के एक रिहायशी इलाके में पांच बच्चों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। दरअसल ये मामला सोलिंगन शहर के एक रिहायशी इलाके का है और पुलिस को इन पांच बच्चों की 27 वर्षीय मां पर शक है। पुलिस का कहना है कि इन बच्चों की मां ने डसेलडोर्फ के एक रेलवे स्टेशन के पास आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

विज्ञापन



पुलिस का कहना है कि बच्चों की मौत का कारण अभी साफ नहीं है लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि एक 11 साल का छठा बच्चा अपनी जान बचाने में कामयाब रहा है। हालांकि पुलिस के पास भी अभी इस मामले को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उनके पास स्थानीय समयानुसार करीब एक बजकर 45 मिनट पर एक फोन आया था, जिसकी बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो उन्हें वहां पांच बच्चों के शव मिले। यह अपार्टमेंट हसेल्डेल क्षेत्र के एक रिहायशी इलाके में स्थित है। इन पांच बच्चों में दो लड़के और तीन लड़कियां हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पांचों बच्चों की उम्र एक से आठ साल के बीच बताई जा रही है। बच्चों की दादी घटनास्थल से 60 किलोमीटर की दूरी पर रहती हैं। एक स्थानीय जर्मन वेबसाइट के मुताबिक, दादी ने ही आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट कॉल किया था। पुलिस प्रवक्ता स्टीफन ने बताया कि बच्चों की मां गंभीर रूप से घायल हैं।


पुलिस इन बच्चों के शवों के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि बच्चों की मां से इस दुखद घटना के बारे में और जानकारी लेकर कारण का पता लगाया जा सकता है। पुलिस ने अपार्टमेंट वाले ब्लॉक के सभी फ्लैट्स को सील कर दिया है। बता दें कि घटनाक्रम पर पुलिस की गाड़ी, एंबुलेंस और फॉरेंसिक टीम मौजूद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed