फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dawood Ibrahim News: Underworld Don Dawood Ibrahim Poisoned in Karachi Pakistan Updates

Dawood Ibrahim: पहले भी कई बार आ चुकी है दाऊद इब्राहिम के मौत की खबर, जानें कब-कब उड़ी आतंकी के मौत की अफवाह

Mon, 18 Dec 2023 02:16 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 18 Dec 2023 02:16 PM IST
सार

Dawood Ibrahim Poisoned in Pakistan: साल 2020 में पाकिस्तान में छिपे बैठे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद की कोरोना संक्रमण से मौत की खबरें आई थी। कभी दाऊद की मौत दिल का दौरा पड़ने से तो कभी उसे गैंगरीन होने के बाद मौत खबर सामने आई। लेकिन हर बार दाऊद के करीबियों की ओर से उसकी मौत की खबर को खारिज किया गया।

विज्ञापन
Dawood Ibrahim News: Underworld Don Dawood Ibrahim Poisoned in Karachi Pakistan Updates
दाऊद इब्राहिम। - फोटो : amarujala.com

विस्तार

मुंबई हमलों का गुनाहगार और मोस्ट वांटेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम की मौत पर बड़ी खबर सामने आई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उसे जहर देकर मारने की कोशिश की गई। जिसके बाद उसे कराची में अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई रिपोर्ट्स में उसके मौत की बात भी कही जा रही है। हालांकि इस खबर की अभी तक किसी ने पुष्टि नहीं की है। साथ ही इस बात के बारे में भी कोई जानकारी नहीं हो पाई है कि उसे किसने जहर दिया। इससे पहले भी कई बार-बार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के मौत की खबरें आ चुकी हैं। पर किसी बार इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। आइए जानते हैं कब-कब भारत के मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम के मौत की खबरें आईं।

विज्ञापन

कभी कोरोना संक्रमण तो कभी दिल का दौरा पड़ने की आई खबर

साल 2020 में पाकिस्तान में छिपे बैठे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद की कोरोना संक्रमण से से मौत की खबरें आई थी। वह भी पहला मौका नहीं था जब दाऊद इब्राहिम की मौत की खबरें उड़ी हों, उससे पहले भी कई बाद दाऊद की मौत के दावे किए गए थे। कभी दाऊद की मौत दिल का दौरा पड़ने से तो कभी उसे गैंगरीन होने के बाद मौत खबर सामने आई थी। लेकिन हर बार दाऊद की ओर से ऐसी खबरों को सिरे से खारिज किया गया। 

विज्ञापन

2016 में गैंगरीन से मौत की खबर

2016 में खबर उड़ी थी कि दाऊद को अपने घर में ही वॉक करते वक्त चोट लग गई। डायबिटीज के कारण ये चोट ठीक नहीं हो पाई और बाद में गैंगरीन में तब्दील हो गई। दावा किया गया कि गैंगरीन के कारण दाउद का पैर काटने की नौबत आ गई। बाद में खबर आई कि गैंगरीन के कारण उसकी मौत हो गई। लेकिन ये सारी बातें अफवाहें बनकर ही रह गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में दिल का दौरा पड़ने से मौत की खबर

साल 2017 में पाकिस्तान के मीडिया से यह खबर आई थी कि दाऊद इब्राहिम को दिल का दौरा पड़ा है और नाजुक हालत में उसे कराची से आगा खान अस्पताल में भर्ती कराया गया। दाऊद का ब्रेन ट्यूमर का इलाज चला और बाद में उसे वेंटिलेटर पर रख दिया गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। तब मौत की खबर को दाऊद के साथी छोटा शकील ने गलत और अफवाह बताया था। पाकिस्तान के कराची से छोटा शकील ने एक अंग्रेजी अखबार को फोन पर बताया था कि क्या आपको मेरी आवाज से ऐसा लगता है कि ऐसा कुछ हुआ है। यह सब अफवाह है, भाई एकदम ठीक हैं।

2020 में कोरोना संक्रमण से मौत की खबर

साल 2020 में दाऊद इब्राहिम के पाकिस्तान में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने की खबर आई। हालांकि उस समय भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। बता दें कि जून 2020 एजेंसियों के हवाले से रिपोर्ट आई थी कि दाऊद और उसकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव हैं और दोनों को कराची के आर्मी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। खबरें यह भी आई आई थी कि दाऊद के पर्सनल स्टॉफ और सुरक्षाकर्मियों को भी क्वारंटीन किया गया है। हालांकि, दाऊद इब्राहिम के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट्स को उसके भाई अनीस इब्राहिम ने खारिज कर दिया था। अनीस ने दावा किया कि भाई समेत परिवार के सभी सदस्य स्वस्थ हैं और कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed