फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   daughter recieved email from his father after 10 months of his death regarding celebration of his wedding anniversary

पिता की मौत के 10 महीने बाद मिला ई-मेल, जो लिखा था वो पढ़ कर भावुक हो जाएंगे

Tue, 23 Jun 2020 04:14 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 23 Jun 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
daughter recieved email from his father after 10 months of his death regarding celebration of his wedding anniversary
एलिसा की मां - फोटो : फेसबुक/एलिसा मेंडोजा

प्रेम की परिभाषा लिखने वाले तरह-तरह की बातें लिख गए हैं, लेकिन समय-समय पर ऐसे उदाहरण मिलते रहते हैं जो प्रेम की गहराई और पवित्रता को अलग ही तरीके से बयां करते रहते हैं। पत्नी से प्रेम का ऐसा ही एक वाकया फिलीपींस के मनीला में सामने आया है जहां एक महिला को अपने पिता की मौत के 10 माह बाद उनका एक ई-मेल मिला। यह ई-मेल भी कोई सामान्य मेल नहीं था बल्कि इसमें उनके माता-पिता की शादी की 25वीं सालगिरह की पूरी प्लानिंग थी। 

विज्ञापन

ई-मेल में लिखी थी जश्न की पूरी योजना

मनीला की रहने वाली एलिसा मेंडोजा को जब 10 महीने पहले दुनिया को अलविदा कह गए अपने पिता का एक ई-मेल मिला तो वह आश्चर्यचकित रह गईं। इस ई-मेल में उनके माता-पिता के विवाह की 25वीं सालगिरह का पूरा कार्यक्रम लिखा था। इस ई-मेल में सालगिरह का जश्न कैसे मनाना था, क्या करना था सारे दिशा-निर्देश लिखे हुए थे। एलिसा के पिता ने इस ई-मेल को इस तरह भेजा था कि यह उनकी बेटी को सालगिरह से कुछ दिन पहले मिल जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को मिलते रहें फूल, इसके लिए की एडवांस पेमेंट

एलिसा के पिता की साल 2019 में किडनी की बीमारी के चलते निधन हो गया था। एलिसा ने बताया कि उनके पिता हर साल पत्नी के जन्मदिन (19 अगस्त), वैलेंटाइन डे और शादी की सालगिरह (10 जून) के मौके पर फूल भेजने का भी इंतजाम मृत्यु से पहले कर गए थे। उन्होंने एक फूल विक्रेता को कई सालों के लिए एडवांस पेमेंट कर रखा था, ताकि पत्नी की पसंद के फूलों का गुलदस्ता उन तक पहुंचता रहे।

विज्ञापन

पत्नी की पसंद के रेस्टोरेंट में टेबल भी बुक थी

एलिसा बताती हैं कि इस मेल में उनके पिता ने अपनी 25वीं सालगिरह के जश्न की पूरी तैयारी की थी। पत्नी की पसंद के रेस्टोरेंट में टेबल बुक थी और इस बात का ख्याल भी रखा गया था कि अगर किसी वजह से उनका बाहर जाने का मन न हुआ तो पत्नी की पसंद का खाना बाहर से मंगवाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी के लिए एक खत भी लिखा था, जिसमें उन्होंने अपने प्रेम को बेहद खूबसूरती से बयां किया था।

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही पोस्ट

 



अपने पिता की इस मेहनत को एलिसा ने भी जाया नहीं जाने दिया। सालगिरह के दिन यानी 10 जून को वह अपनी मां को पिता के निर्देशों के मुताबिक उनके पसंद के रेस्टोरेंट में ले गईं। एलिसा ने वह सब किया जिसकी योजना उनके पिता ने ई-मेल में बनाई थी। एलिसा कहती हैं कि यह सब होने पर मां के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। एलिसा ने यह वाकया फेसबुक पर साझा किया जिसे अभी तक 29 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और 24 हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed