{"_id":"60f85d8380a4081d7b276140","slug":"daughter-ff-former-pakistan-diplomat-murdered-in-islamabad-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में वारदात: पूर्व राजनयिक की बेटी की इस्लामाबाद में हत्या, एक गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में वारदात: पूर्व राजनयिक की बेटी की इस्लामाबाद में हत्या, एक गिरफ्तार
Wed, 21 Jul 2021 11:16 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:16 PM IST
सार
पाकिस्तान के एक पूर्व राजनयिक की बेटी की इस्लामाबाद में हत्या कर दी गई। इससे कुछ दिन पहले इस्लामाबाद में अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी के कथित अपहरण पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बड़ा कूटनीतिक विवाद शुरू हो गया था। इस घटना से पाकिस्तान में राजनयिक मिशन और उसके कर्मियों की सुरक्षा पर सवाल उठा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के ‘डॉन’ अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व राजनयिक शौकत मुकादम की बेटी नूर मुकादम (27) इस्लामाबाद के सेक्टर एफ-7/4 इलाके में मंगलवार को मृत पाई गई । उल्लेखनीय है कि शौकत मुकादम पूर्व में दक्षिण कोरिया और कजाकिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत रह चुके हैं।
विज्ञापन
अखबार ने पुलिस के हवाले से बताया कि गोली लगने से नूर की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि हत्या के सिलसिले में नूर के एक दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। ‘समा टीवी’ ने इस्लामाबाद पुलिस के हवाले से कहा है, ‘हत्या में कथित तौर पर संलिप्त जहीर जफर को गिरफ्तार किया गया है।’
विज्ञापन
बता दें कि अफगानिस्तान विदेश कार्यालय की ओर से पिछले सप्ताह एक बयान जारी किया गया था> इसमें कहा गया था कि पाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत नजीबुल्लाह अलीखिल की 26 वर्षीय बेटी को 16 जुलाई को इस्लामाबाद में कुछ देर के लिए अगवा कर लिया गया और उन्हें यातना दी गई।
विज्ञापन
इस घटना से दोनों पड़ोसी देशों के बीच राजनयिक विवाद की शुरुआत भी हो गई। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की ओर से लगाए गए इस आरोपों को साफ तौर पर खारिज किया है। पाकिस्तान ने कहा है कि इस्लामाबाद पुलिस को अपनी जांच में इस कथित अपहरण का कोई सबूत नहीं मिला है।