फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Danish astronaut Andreas Mogensen responded after Elon Musk claimed Astronaut abandoned in iss

Elon Musk: 'बाइडन ने सुनीता विलियम्स को उनके हाल पर छोड़ा' वाले बयान पर घिरे मस्क; 'एक्स' पर छिड़ा संग्राम

Sat, 22 Feb 2025 09:19 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 22 Feb 2025 09:19 AM IST
सार

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की तरफ से दावा किया गया था, कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की तरफ से अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर को आईएसएस पर उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। उनके इस दावे पर डेनमार्क के अंतरिक्ष यात्री ने मस्क पर करारा पलटवार किया है।

विज्ञापन
Danish astronaut Andreas Mogensen responded after Elon Musk claimed Astronaut abandoned in iss
मस्क और एस्ट्रोनॉट - फोटो : X / @Videnskabsklub/ @MarioNawfal

विस्तार

स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क और डेनमार्क के अंतरिक्ष यात्री एंड्रियास मोगेन्सेन के बीच ट्विटर पर जबरदस्त बहस छिड़ गई। यह विवाद तब शुरू हुआ जब एलन मस्क ने दावा किया कि नासा के दो अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर को जो बाइडन प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर उनके हाल पर छोड़ दिया। 
विज्ञापन


मोगेन्सेन ने मस्क के दावे को बताया झूठ
डेनिश अंतरिक्ष यात्री एंड्रियास मोगेन्सेन ने एक ट्वीट में एलन मस्क के इस दावे को झूठ बताया। उन्होंने लिखा, क्या झूठ है! और वो भी उस इंसान से, जो हमेशा मीडिया पर झूठ फैलाने का आरोप लगाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एलन मस्क का गुस्सा
वहीं एलनमस्क ने मोगेन्सेन को जवाब देते हुए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने लिखा, तुम पूरी तरह मूर्ख हो। स्पेसएक्स महीनों पहले ही उन्हें वापस ला सकता था। मैंने बाइडन प्रशासन को यह ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। राजनीतिक कारणों से उनकी वापसी टाल दी गई।'
मोगेन्सेन ने दिया करारा जवाब
इसके बाद मोगेन्सेन ने संयमित शब्दों में जवाब दिया, 'एलन, मैं तुम्हारी और स्पेसएक्स की उपलब्धियों की सराहना करता हूं। लेकिन तुम भी जानते हो कि सुनीता और बुच की वापसी क्रू-9 मिशन के साथ तय थी, जो सितंबर 2023 में ही तय कर दी गई थी। अगर तुम उन्हें लाने के लिए वाकई गंभीर होते, तो एक रेस्क्यू शिप भेजते, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।'  पूर्व नासा अंतरिक्ष यात्री ने भी दी प्रतिक्रिया
वहीं इस बवाल पर नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री स्कॉट केली ने मोगेन्सेन का समर्थन किया और कहा, 'एंड्रियास मोगेन्सेन ईमानदार और काबिल इंसान हैं। एलन मस्क की यह भाषा अनुचित है।'
एलन मस्क ने इस पर भी पलटवार करते हुए कहा, 'हां, उन्हें (मोगेन्सेन) यह बर्ताव झेलना चाहिए। उन्होंने मुझ पर सार्वजनिक रूप से हमला किया, जबकि उन्हें असली हालात की कोई जानकारी नहीं है।' क्या है पूरा मामला?  
सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर जून 2024 में बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से आईएसएस गए थे। यह मिशन सिर्फ 10 दिन का होना था, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण उनकी वापसी में देरी हो गई। नासा और बोइंग ने जांच के बाद तय किया कि स्टारलाइनर से लौटना सुरक्षित नहीं होगा। अब यह दोनों अंतरिक्ष यात्री स्पेसएक्स के क्रू-9 ड्रैगन कैप्सूल के जरिए वापस लौटेंगे, जिसकी योजना पहले से ही बनी हुई थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed