फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां इलाज के लिए इस्तेमाल होता है खतरनाक तरीका, 130 लीटर क्रूड ऑयल में नहाते हैं मरीज

Wed, 18 Jul 2018 02:19 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाल
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाल Updated Wed, 18 Jul 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
Dangerous method for treatment, patients bath in crude oil

दुनिया में बीमारियों को दूर करने के लिए अलग अलग तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है। कहीं लोग अंधविश्वास को महत्व देते हैं तो कहीं मेडिकल साइंस को। तो कहीं आयुर्वेद को। आज हम आपको इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली एक अनोखी चिकित्सा पद्धति के बारे में बताने जा रहे हैं। इस अजीबो गरीब तरीके का इस्तेमाल हो रहा है ईरान के पास स्थित देश अजरबेजान के एक शहर में। जहां इलाज के लिए लोग क्रूड ऑयल से नहाते हैं।

क्रूड ऑयल से भरे बाथटब में नहाते हैं मरीज

Dangerous method for treatment, patients bath in crude oil

नाफतलान नाम के इस शहर में एक ऐसा हेल्थ सेंटर है जो लोगों का इलाज क्रूड ऑयल से करता है। इसके लिए बकायदा मरीजों को बाथटब में नहलाया जाता है। यह बाथटब क्रूड ऑयल से पूरी तरह भरा होता है। बता दें अजरबेजान दुनिया में तेल का निर्यात करने वाले प्रमुख देशों में से एक है।

इन बीमारियों का होता है इलाज

Dangerous method for treatment, patients bath in crude oil

इस हेल्थ सेंटर में स्किन की बीमारियों के अलावा आर्थराइटिस और नसों के रोगों को दूर करने के लिए लोग आते हैं। यहां क्रूड ऑयल के बाथटब वाले तरीके के अलावा और भी कई तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है। जिनमें से बाथटब वाला तरीका सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। इसके लिए 40 डिग्री के तापमान में मरीज करीब 130 लीटर ऑयल में नहाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश से इलाज के लिए आते हैं लोग

Dangerous method for treatment, patients bath in crude oil

यहां के एक विशेषज्ञ का कहना है कि इस तरीके से 70 से अधिक बीमारियों का इलाज किया जाता है। यहां इस्तेमाल होने वाला ये तरीके अन्य देशों के लोगों को भी खूब पसंद आ रहा है। अब यहां रूस, कजाकिस्तान, जर्मनी आदि देशों से लोग इलाज के लिए आते हैं। इलाज के बाद लोगों का कहना है कि गर्म तेल में नहाने से उन्हें हड्डियों के जुड़ाव की समस्या से छुटकारा मिला है।

विज्ञापन

बेहद खतरनाक भी है तरीका

Dangerous method for treatment, patients bath in crude oil

यह तरीका लोगों को जितना ज्यादा पसंद आ रहा है, उतना ही ज्यादा खतरनाक भी हो सकता है। लोग इस तेल में ज्यादा समय तक बैठने की इच्छा जाहिर करते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें इजाजद नहीं दी जाती। माना जाता है कि तेल में अनेक प्रकार के केमिकल होने से अगर अधिक समय तक नहाया जाए तो शरीर पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। इसमें ज्यादा देर तक नहाने से मौत भी हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed