फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Czech Republic court rejects Nikhil Gupta petition demands to stop extradition

Nikhil Gupta: निखिल गुप्ता की याचिका चेक रिपब्लिक की अदालत ने की खारिज, प्रत्यर्पण के खिलाफ की थी अपील

Thu, 23 May 2024 02:52 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्राग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्राग Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 23 May 2024 02:52 PM IST
सार

अदालत ने बुधवार को एक बयान जारी किया। बयान में उन्होंने कहा कि संवैधानिक न्यायालय को ऐसी कोई परिस्थिति नहीं मिली, जिससे प्रत्यर्पण के दौरान मौलिक अधिकारों और स्वतंत्रता में से किसी का उल्लंघन हो।

विज्ञापन
Czech Republic court rejects Nikhil Gupta petition demands to stop extradition
Court Room - फोटो : ANI

विस्तार

खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के कथित आरोप में एक भारतीय चेक रिपब्लिक की जेल में बंद है। निखिल गुप्ता प्राग की जेल में सजा काट रहे हैं। चेक रिपब्लिक की संवैधानिक न्यायालय ने बुधवार को गुप्ता की याचिका पर सुनवाई की। गुप्ता ने अपने प्रत्यर्पण को रोकने के लिए याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। 

विज्ञापन

अदालत ने बुधवार को एक बयान जारी किया। बयान में उन्होंने कहा कि संवैधानिक न्यायालय को ऐसी कोई परिस्थिति नहीं मिली, जिससे प्रत्यर्पण के दौरान मौलिक अधिकारों और स्वतंत्रता में से किसी का उल्लंघन हो। बयान के अनुसार, निखिल ने कहा था कि अदालत ने उन परिस्थितियों की जांच नहीं की, जो प्रत्यर्पण में बाधा बन सकती है। जनवरी में एक उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया था कि गुप्ता को अमेरिका में प्रत्यर्पित किया जा सकता है। हालांकि, प्रत्यर्पण पर अंतिम फैसला न्याय मंत्री पावेल ब्लेजेक द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन

कौन है निखिल गुप्ता
अमेरिका के न्याय विभाग की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 52 वर्षीय निखिल गुप्ता एक भारतीय नागरिक है, जिसे बीती 30 जून को चेक रिपब्लिक की सरकार ने पकड़ा था। अमेरिकी न्याय विभाग का कहना है कि भारत के एक सरकारी अधिकारी, जिसके नाम का खुलासा नहीं हुआ है, निखिल  गुप्ता और अन्य उस सरकारी अधिकारी के संपर्क में थे। ये लोग अमेरिका में एक राजनीतिक कार्यकर्ता, जो भारतीय मूल का है और अमेरिकी नागरिक है, उसकी हत्या की साजिश रच रहे थे। निखिल गुप्ता ने 30 जून को चेक रिपब्लिक का दौरा किया था, जहां उसे अमेरिका की विनती पर चेक रिपब्लिक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।   

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों को भारत ने किया खारिज
पिछले महीने द वाशिंगटन पोस्ट ने अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए पन्नू को मारने की कथित साजिश के संबंध में रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) के एक अधिकारी का नाम लिया था। रॉ अधिकारी विक्रम यादव ने पन्नू को मारने के लिए एक हिट टीम बनाई थी। इस रिपोर्ट को भारत ने खारिज कर दिया था। साथ ही आरोपों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया। हाल ही में अमेरिका ने कहा था कि वह इस मुद्दे पर भारतीय जांच के नतीजों का इंतजार कर रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि हम इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं और हमें लगता है कि भारत को भी इसे गंभीरता से लेना चाहिए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed