फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Cyber threat to US elections which to be held in November

अमेरिका : साइबर हमले की जद में आ सकता है इस साल होने वाला राष्ट्रपति चुनाव

Mon, 03 Aug 2020 04:43 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 03 Aug 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
Cyber threat to US elections which to be held in November
सांकेतिक तस्वीर

अमेरिका में नवंबर में होने वाला राष्ट्रपति चुनाव साइबर हमले की जद में आ सकता है। संघीय अधिकारियों ने कहा है कि चुनाव के लिए सबसे गंभीर खतरा ‘रैनसमवेयर’ हमला है, जो मतदान को ठप कर सकता है। यह खतरा न सिर्फ विदेशी सरकारों से है, बल्कि अपनी किस्मत चमकाना चाह रहे अपराधियों से भी है। 

विज्ञापन


रैनसमवेयर, एक सॉफ्टवेयर है, जो कंप्यूटर में फाइलों को लॉक कर देता है और उन फाइलों को अनलॉक करने के लिए उपयोगकर्ता से पैसे मांगता है। एफबीआई और होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने इस सिलसिले में स्थानीय सरकारों को परामर्श जारी किए हैं, जिनमें इन हमलों को रोकने के लिए सुझाव भी शामिल हैं।
विज्ञापन


होमलैंड सिक्योरिटी की साइबर सुरक्षा एवं बुनियादी ढांचा सुरक्षा एजेंसी से संबद्ध एक शीर्ष चुनाव सुरक्षा अधिकारी जियोफ हेले ने कहा, ‘हम देख रहे हैं कि राज्य और स्थानीय इकाइयों को रैनसमवेयर प्रतिदिन निशाना बना रहे हैं।' उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी डाटा पर कब्जा कर जल्द पैसा बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य डर इस बात का है कि इस तरह के हमले निर्वाचक डाटाबेस सहित व्यापक सरकारी नेटवर्क में सेंध लगा कर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से मतदान प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि अगर रैनसमवेयर हमला चुनाव में व्यवधान डालने में नाकाम भी हो जाता है तो भी चुनाव विश्वसनीय नहीं रहेगा।


हालांकि, साल 2016 के बाद मतदाता पंजीकरण प्रणाली की सुरक्षा बेहतर करने के लिए कुछ कदम उठाए गए थे। इन कदमों से सरकारों को चुनाव से जुड़े रैनसमवेयर हमलों से निजात पाने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed