{"_id":"5cc344c7bdec2214787e58ef","slug":"curfew-imposed-in-sri-lanka-after-three-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका के पूर्वी प्रांत में आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ाया, देशभर में लगाना पड़ा कर्फ्यू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
श्रीलंका के पूर्वी प्रांत में आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ाया, देशभर में लगाना पड़ा कर्फ्यू
Sat, 27 Apr 2019 05:47 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 27 Apr 2019 05:47 AM IST
विज्ञापन
श्रीलंका धमाका (सांकेतिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के सुरक्षा बलों की शुक्रवार शाम पूर्वी प्रांत में हथियारों से लैस कथित आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। इस बीच गोलीबारी के दौरान एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना कोलंबो से 325 किलोमीटर दूर तटीय शहर सामन्थुराई की है।
विज्ञापन
घटनास्थल से इस्लामिक स्टेट के लोगो वाले बैनरों के साथ विस्फोटक और ड्रोन का एक बड़ा जखीरा जब्त किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमलावर ईस्टर हमले से जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन
फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है। घटना के बाद शहर में सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। पुलिस ने रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक के लिए पूरे श्रीलंका में कर्फ्यू लगा दिया था। वहीं साइंदमरदु, कलमुनई और चवलकडई में भी तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगा दिया गया है।
विज्ञापन