फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Cuba Raul Castro Retires as Head of Communist Party Marking an End of an Era

क्यूबा में बड़ा बदलाव : राउल कास्त्रो ने छोड़ा पार्टी प्रमुख पद

Sun, 18 Apr 2021 01:11 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, हवाना
एजेंसी, हवाना Published by: देव कश्यप Updated Sun, 18 Apr 2021 01:11 AM IST
सार

  • पिछले करीब छह दशक में पहली बार ऐसा होगा, जब कास्त्रो परिवार का कोई सदस्य राष्ट्रीय मामलों का नेतृत्व नहीं करेगा

विज्ञापन
Cuba Raul Castro Retires as Head of Communist Party Marking an End of an Era
क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो ने शुक्रवार को कहा कि वह कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे रहे हैं और युवा पीढ़ी को पार्टी का नेतृत्व सौंप रहे हैं। इस द्वीप देश में पिछले करीब छह दशक में पहली बार ऐसा होगा, जब कास्त्रो परिवार का कोई सदस्य राष्ट्रीय मामलों का नेतृत्व नहीं करेगा। इसे क्यूबा में छह दशक से चले आ रहे एक युग का अंत माना जा रहा है।

विज्ञापन


राउल कास्त्रो (89) ने सत्तारूढ़ पार्टी की आठवीं कांग्रेस की शुरुआत में अपने भाषण में यह घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने काम की संतुष्टि के साथ और देश के भविष्य में विश्वास के साथ, प्रथम सचिव के रूप में अपने काम को पूरा कर रहा हूं।
विज्ञापन


बता दें कि राउल कास्त्रो के भाई एवं क्यूबा क्रांति के जनक फिदेल कास्त्रो का 2016 में निधन हो गया था। राउल कास्त्रो ने यह नहीं बताया कि वे कम्युनिस्ट पार्टी के प्रथम सचिव के पद पर अपना उत्तराधिकारी बनाने के लिए किसे समर्थन देंगे, लेकिन उन्होंने पहले संकेत दिया था कि वह 2018 में उनके बाद राष्ट्रपति बने 60 वर्षीय मिगुएल डियाज कनेल का समर्थन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


औपचारिक नेतृत्व में कास्त्रो परिवार नहीं
राउल कास्त्रो के सेवानिवृत्त होने का सीधा अर्थ यह है कि पिछले छह दशकों में ऐसा पहली बार होगा, जब क्यूबा वासियों के मामलों का औपचारिक नेतृत्व कास्त्रो परिवार का कोई सदस्य नहीं करेगा। देश में यह परिवर्तन ऐसे समय हो रहा है, जब वह पहले से ही कोरोना महामारी के मुश्किल समय से गुजर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed