{"_id":"5ffdf68e7bf6ef1431337cd7","slug":"cuba-once-again-included-in-americas-list-of-terrorism-sponsored-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्यूबा फिर अमेरिका की आतंकवाद प्रायोजित देशों की सूची में किया गया शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
क्यूबा फिर अमेरिका की आतंकवाद प्रायोजित देशों की सूची में किया गया शामिल
Wed, 13 Jan 2021 12:50 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रशासन ने देश के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के फैसले को पलटते हुए क्यूबा को आतंकवाद प्रायोजित करने वाले देशों की सूची में फिर से शामिल किया है। यह फैसला अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के सत्ता की कमान संभालने से कुछ दिन पहले लिया गया है।
विज्ञापन
ट्रंप प्रशासन ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के फैसले को पलटते हुए की कार्रवाई
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि सरकार ने हमेशा ही कास्त्रो शासन की उन संसाधनों तक पहुंच रोकने पर ध्यान केंद्रित किया है, जिनका इस्तेमाल वह घर पर अपने लोगों को दबाने में करता है। इसके अलावा अमेरिका ने वेनेजुएला और शेष पश्चिमी गोलार्द्ध में उसका दखल रोकने की कोशिश की है।
विज्ञापन
पोम्पियो ने कहा, विदेश मंत्रालय ने आतंकियों को पनाह मुहैया कराकर वैश्विक आतंकवाद का बार-बार समर्थन करने के कारण क्यूबा को आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देशों की सूची में शामिल किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, इस कदम के जरिए हम क्यूबा सरकार को एक बार फिर जवाबदेह बनाएंगे और एक स्पष्ट संदेश देंगे कि कास्त्रो शासन को अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद को अपना समर्थन और अमेरिकी न्याय व्यवस्था को नष्ट करना बंद कर देना चाहिए। बता दें कि पूर्ववर्ती ओबामा प्रशासन ने क्यूबा को इस सूची से हटा दिया था।